Google Analytics —— Meta Pixel

Sambhal Mosque Survey : संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में तीन की मौत, 15 अरेस्ट

Sambhal Mosque Survey : उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बवाल मचा हुआ है। रविवार को एक टीम दूसरी बार मस्जिद का सर्वे करने पहुंची। इस दौरान भीड़ ने उनपर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। इससे माहौल और बिगड़ गया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री की कड़ी चेतावनी, बोले-किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी, भ्रम फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जिले के एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झड़प में नोमान, बिलाल और नईम की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि एसपी समेत कई पुलिस वाले भी झड़प में घायल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने घरों की छत से पुलिस पर पथराव कर रही थीं। अधिकारी ने बताया कि 300 के करीब लोग मस्जिद के बाहर जमा हुए थे। इन्होंने पुलिस वालों को टारगेट किया।

संभल में पथराव की घटना पर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, ‘पत्थरबाजों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में आग लगाकर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की है। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से वीडियोग्राफी की गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (Sambhal Mosque Survey)

पूरा इलाका सील

एसपी संभल के मुताबिक मस्जिद के बाहर हिंसा करने वाले सभी उपद्रवी तत्वों की पहचान कराई जा रही है. इसके अलावा पथराव के लिए लोगों को उकसाने वालों की भी पहचान कराई जा रही है.उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. डीएम राजेंद्र पेसिया के मुताबिक सर्वे टीम ने भारी सुरक्षा के बीच अपना काम कर लिया है और सुरक्षित तरीके से यहां से जा चुकी है. अब मौके पर पुलिस और प्रशासन माहौल को शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश में जुटी है. फिलहाल हालात अंडर कंट्रोल है। (Sambhal Mosque Survey)

Back to top button
error: Content is protected !!