Google Analytics —— Meta Pixel

Road Accident: हाईवे पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, एक साथ चली गई 5 डॉक्टरों की जान, पढ़े पूरी खबर

Road Accident : यूपी के कन्‍नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्‍टरों की मौत हो गई है। उनकी बेकाबू कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ रहे ट्रक से जा टकराई। माना जा रहा है ड्राइविंग कर रहे शख्‍स को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। इसमें कार सवार सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 29 November 2024: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

बताया जा रहा है कि सैफई मेडिकल कॉलेज में तैनात पांच डॉक्टर मंगलवार शाम किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे सभी कार में सवार होकर सैफई के लिए निकले थे। कार अभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 196 पर पहुंची थी कि तभी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए आगरा से लखनऊ वाली साइड में जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्‍त थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें कार सवार अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा (उम्र 29 वर्ष) निवासी A 5 राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा, संतोष कुमार मोर्य पुत्र जीत नारायण मौर्य निवासी राजपुरा भाग 3 भदोही संत रविदासनगर हाल पता टाइप 2 ब्लॉक 306 न्यू कैंपस रिम्स सैफई, अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल तेरामल निवासी मोतीपुर कन्नौज, नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार निवासी बायपास रोड नजदीक श्याम चरण स्कूल नवाबगंज बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी 9B 568 फेस टू मझोला योजना नंबर चार बुद्ध विहार मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा और स्‍थानीय पुलिस ने सभी को तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल जयवीर को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना से डॉक्‍टरों के परिवार और उनके जानने वालों के बीच दुख की लहर है।

तेज रफ्तार और झपकी ने ले लीं 5 जिंदगियां

यूपीडा के अफसर प्रथम दृष्ट्या हादसे की वजह तेज गति और कार ड्राइव कर रहे शख्‍स को अचानक आई नींद की झपकी बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि वो संभाले नहीं संभली और डिवाइडर तोड़ दूसरी ओर चली गई। इसकी वजह ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्‍स को झपकी आना माना जा रहा है। (Road Accident)

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे को संज्ञान में लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। (Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!