किसान मिलाप को पैसे के लिए नहीं जाना पड़ा 12 किमी दूर स्थित बैंक, माइक्रो ATM से मिली सुविधा

Farmer of Kodapakha: कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के कोदापाखा गांव में स्थित धान उपार्जन केंद्र में किसानों को धान बेचने के बाद मौके पर ही नकद राशि का भुगतान माइक्रो ATM के जरिए किया जा रहा है। इस सुविधा से स्थानीय किसानों को अब 10-12 किलोमीटर ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल जाना नहीं पड़ रहा है। कोदापाखा केंद्र में धान बेचने के बाद बंगाचार से आए किसान मिलाप राम पटेल ने यहां उपलब्ध माइक्रो ATM का उपयोग किया और एक हजार रुपए निकाले। उन्होंने बताया कि माइक्रो ATM का उपयोग बहुत ही आसान है। आधार नंबर और फिंगर प्रिंट के माध्यम से नगद राशि प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- नए औद्योगिक नीतियों से संवरेगा छत्तीसगढ़: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
किसान पटेल ने कहा कि शासन की ओर से धान खरीदी केंद्रों में दी जा रही यह सुविधा वरदान साबित हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस नवाचारी पहल के लिए आभार व्यक्त किया। बता दें कि किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन की ओर से धान उपार्जन केंद्रों में ही कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उनमें से एक है- धान खरीदी केंद्रों में माइक्रो ATM की सुविधा है। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में स्थित धान खरीदी केंद्रों में भी किसानों को त्वरित नकदी प्रदान करने के उद्देश्य से माइक्रो ATM मशीन उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सभी 2058 सहकारी समितियों में माइक्रो ATM की सुविधा दी जा रही है। (Farmer of Kodapakha)
माइक्रो ATM से 2.21 करोड़ रुपए की निकाली गई
धान बेचने केंद्रों में पहुंचे किसान अब वहां माइक्रो ATM से दो हजार रुपए से लेकर दस हजार रुपए तक की राशि निकाल रहे हैं। किसानों ने महज 15 दिनों के भीतर ही माइक्रो ATM के जरिए लगभग 2.21 करोड़ रुपए की राशि निकाली है। किसानों के लिए माइक्रो ATM के जरिए पैसा जमा करने और पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री साय की ओर से दी गई इस सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। इससे किसानों को तत्काल राशि की जरूरत पूरी हो रही है। अपेक्स बैंक के अधिकारियों ने बताया कि 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच किसानों ने अपेक्स बैंक से जुड़े समितियों से 4.59 लाख, रायपुर जिला सहकारी बैंक से 83.87 लाख, दुर्ग जिला सहकारी बैंक से 44.12 लाख रुपए निकाली गई है। (Farmer of Kodapakha)
72 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था
राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक से 15.28 लाख, बस्तर (जगदलपुर) जिला सहकारी बैंक से 3.27 लाख, बिलासपुर जिला सहकारी बैंक से 68.83 लाख, सरगुजा (अंबिकापुर) जिला सहकारी बैंक से 0.80 लाख रुपए निकाली गई है। बता दें कि राज्य में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। शासन की ओर से किसानों को उनके बेचे गए धान के एवज में 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था भी शासन ने सुनिश्चित की है, लेकिन किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपए तक की राशि माइक्रो ATM से तुरंत प्रदान किए जाने की सुविधा दी है। किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्र तक उसके परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने के लिए अब न तो किसी से राशि उधार लेने की जरूरत होगी, न ही बैंक का चक्कर लगाना होगा। (Farmer of Kodapakha)




