Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

Road Safety Council Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आज यानी 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 2 बजे से किया गया है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा होगी। इनमें समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, पिछले बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन, क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान विषयों पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय की किसानों को बड़ी सौगात : बढ़ाई गई तिलहन फसलों की अनुदान राशि, अब इतने रुपये मिलेगा

वहीं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन दोपहर 3 बजे कोरबा नगर निगम क्षेत्र के अलग-अगल वार्डों में 46.52 लाख रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 17 में नया मानस नगर और पुराने मानस नगर में विकास कार्य लागत राशि 8.67 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 21 में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत राशि 4.49 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 8.74 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में नाली निर्माण लागत राशि 8.28 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक फेस 01 दशहरा मैदान के पास नवनिर्मित उद्यान तक नाली निर्माण लागत राशि 16.34 लाख रुपए शामिल है। इसके बाद मंत्री शाम को 5.30 बजे चारपारा कोहड़िया से रवाना होकर रात 8.30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। (Road Safety Council Meeting)

चार नवीन शाखाओं का होगा शुभारंभ

बेमेतरा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग की चार नवीन शाखाओं-बदनारा, कन्हेरा, सत्धा और गोड़गिरी का शुभारंभ नवागढ़ के बदनारा में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप होंगे। अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे। जबकि लोकसभा सांसद विजय बघेल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता हीरालाल साहू और ओम प्रकाश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सुविधाएं प्रदान करने और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने में सहायक होगा। किसानों, मजदूरों और छोटे उद्यमियों को ऋण, बचत समेत अन्य बैंकिंग सेवाओं की सुलभता मिलेगी, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पहल सहकारिता के सिद्धांतों को मजबूत करते हुए ग्रामीण उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। (Road Safety Council Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!