Google Analytics —— Meta Pixel

Gas Cylinder Price Hike : महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, चेक करें नए रेट

Gas Cylinder Price Hike : आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है और दिसंबर के आगाज के साथ ही गैस सिलेंडर के दाम महंगे हो गए हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और इसके तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए किया गया है और आम रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े :- Mahtari Shakti Loan Scheme : छत्तीसगढ़ के माताओं-बहनों के लिए नई पहल, वित्तमंत्री चौधरी ने लॉन्च किया ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’

घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राइस

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। पटना में आज भी यह 892.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं, दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त के रेट से ही मिल रहा है। आज एक दिसंबर को भी यह 803 रुपये में ही बिक रहा है। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये है। (Gas Cylinder Price Hike)

महानगरों में कमर्शियल एलपीजी के दाम कितने बढ़े

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 16.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं और ये 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट पर आ गया है.

मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 16.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं और ये 1771 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट पर आ गया है.

चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 16 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है और ये 1980.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गया है.

कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 15.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं और ये 1927 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट पर आ गया है। (Gas Cylinder Price Hike)

Back to top button
error: Content is protected !!