Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पत्नी ने अपनी ही उजाड़ डाला सुहाग, लड़ाई के बाद हथौड़े से वार कर ली जान और थाने पहुंचकर किया सरेंडर, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Crime News : एक सुहागन ने अपना ही सुहाग उजाड़ दिया। खबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आ रही है, जहां शराब को लेकर पति और पत्नी के बीच में इस कदर विवाद हुआ, कि पत्नी ने पति की हत्या कर दी। मृतक का नाम गजेंद्र साहू बताया जा रहा है जो कि पेशे से ट्रक चालक था।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : साय सरकार की पहल : बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख रुपए की मंजूरी

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नेवई थाना क्षेत्र का रहने वाला गजेंद्र साहू (27) ड्राइवरी का काम करता था। उसकी 6 साल पहले राजनांदगांव के छुरिया निवासी नेमा साहू (24 साल) से हुई थी। गजेन्द्र शराब के नशा करता था और इसके कारण पत्नी से हमेशा विवाद करता था।

नेमा साहू अपने पति के शराब पीने व रोज रोज के विवाद करने से परेशान थी। शनिवार रात को भी गजेन्द्र शराब के नशे में पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। काफी विवाद के बाद पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने हथौड़े से गजेन्द्र के सिर पर वार कर दिया। (Chhattisgarh Crime News)

हथौड़े के वार से गजेन्द्र वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद नेमा साहू रात भर पति के शव के साथ बैठी रही। रविवार की वह नेवई थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। नेमा साहू ने जैसे ही पुलिस को अपने पति की हत्या के बारे में बताया तो थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने इसकी जानकारी एएसपी सिटी सुखुनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी को दी। इसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल मामले में नेवई पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। (Chhattisgarh Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!