Attack on sukhbir Singh Badal: सुखबीर सिंह बादल की हत्या की कोशिश, जेब से निकाली पिस्टल और ठांय-ठांय, पढ़े पूरी खबर
Attack on sukhbir Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल (Attack on sukhbir Singh Badal) पर जानलेवा हमला हुआ है. सुखबीर सिंह बादल को आज यानी 4 दिसंबर की सुबह गोली मारने की कोशिश की गई है. हमलावर ने उनपर गोली चला दी थी. हालांकि, सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बचने में कामयाब रहे. पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार भी कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
ऐसे हुआ सुखबीर सिंह बादल पर हमला
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल दरबान बनकर सजा काट रहे थे. उनके अगल-बगल में तीन बॉडीगार्ड खड़े थे. श्रद्धालुओं मंदिर में आ जा रहे थे. तभी एक भूरी जैकेट, मूंगिया पैंट और नीली पगड़ी पहने अधेड़ उम्र का शख्स भी वहां आया. उसने सुखबीर बादल को देखते ही अपने कदम धीमे कर लिए।
उसकी इस हरकत पर सिक्योरिटी गार्ड्स की भी नजर थी. तभी उस शख्स ने जेब से पिस्टल निकाली और सुखबीर बादल की तरफ गोली चलाई. लेकिन एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसी वक्त उसके हाथ हो घुमा दिया और शख्स को पकड़ लिया. इस कारण गोली सुखबीर बादल को न लगकर हवा में चल गई. शख्स ने इसके साथ ही एक और गोली चलाई. वो भी हवा में ही चली. (Attack on sukhbir Singh Badal)
नारायण सिंह चौड़ा ने चलाई गोली?
इस हमले में सुखबीर सिंह बादल को कुछ भी नहीं हुआ है. वे पूरी तरह से ठीक हैं. गोली सीधे दीवार में लगी है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि हमलवार खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल रहा है. आरोपी का नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है. आरोपी पर पहले भी कई हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हुए हैं. अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है. पुलिस गोलीबारी का मकसद जानने में लगी हुई है।
मालूम हो कि एडिशनल पुलिस कमिशनर (ADCP) हरपाल सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सही थी. शूटर ने कुछ शरारत करने की कोशिश तो की, लोकिन सफल नहीं हो सका।
राजनीति में हलचल
पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी धार्मिक कट्टरता से प्रेरित हो सकता है. इस घटना ने दरबार साहिब में सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. घटना के बाद दरबार साहिब परिसर और आसपास की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है. वहीं, सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलने से पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है. यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है.
सिख धर्मगुरुओं की ओर से तनखाह (धार्मिक दंड) सुनाए जाने के एक दिन बाद, अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कल स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवादार के रूप में अपनी सेवाएं दी थी. आज उनकी तनखाह का दूसरा दिन था. कल बादल एक हाथ में भाला थामे, नीले रंग की सेवादार वर्दी पहने अपनी सजा काटते हुए व्हीलचेयर पर स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर तैनात थे. उनके पैर में फ्रैक्चर है इस वजह से वह व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं.



