Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : लोहारीडीह हिंसा में निलंबित IPS विकास कुमार बहाल, पीएचक्यू में एआईजी बनाए गए

Loharidih violence : छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को बहाल कर दिया है। पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर पदस्थ किया गया।

यह भी पढ़े :- Horoscope 7 December 2024: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

जांच में उनके खिलाफ कोई (Loharidih violence) मामला नहीं पाया गया है। विकास 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। घटना के समय वे कवर्धा के एडिशनल एसपी थे।

यह भी पढ़े :- किसानों को तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

लोहारीडीह हिंसा (Loharidih violence) में तीन लोगों की मौत हुई थी। राज्य सरकार ने आनन-फानन में पहले विकास कुमार को निलंबित किया फिर एसपी डॉ0 अभिषेक पल्लव को हटा दिया था।

विकास कुमार का निलंबन बहाल कर उन्हें पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया है। खास बात यह है कि विकास कुमार के खिलाफ कोई लापरवाही या अनियमितता नहीं पाई गई है। गृह विभाग के आदेश में लिखा है कि डीजीपी के प्रतिवेदन में विकास कुमार के खिलाफ कोई लापरवाही के साक्ष्य नहीं मिला, इसलिए उन्हें बहाल किया जाता है।

नीचे पढ़ें आदेश…

आईपीएस अधिकारी विकास कुमार  बहाल
आईपीएस अधिकारी विकास कुमार बहाल
Back to top button
error: Content is protected !!