Google Analytics —— Meta Pixel

JP Nadda CG Visit : साय सरकार का एक साल – जेपी नड्डा 13 दिसंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, जारी करेंगे रिपोर्ट कार्ड

JP Nadda CG Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में मौजूद रहेंगे। विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर वे रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda CG Visit )के दौरे का देखते हुए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रियों से उनके द्वारा किए गए कार्यों का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है। रिपोर्ट कार्ड में सभी विभागों की उपलब्धियों का जिक्र होगा।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Tourism : पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर को मिली बड़ी पहचान, टूरिज्म वेबसाइट में शामिल होने वाला पहला जिला बना

उल्लेखनीय है कि, विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी। एक साल पूरा होने पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने सरकार के कामकाज की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, उसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। दौरे के दौरान सभी मंत्रियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। रिपोर्ट के आधार पर मंत्रियों के एक साल के कामकाज की समीक्षा भी होगी। भाजपा संगठन ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।

सरकार की तरफ से सभी मंत्रियों से अपने विभाग के द्वारा एक साल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा मांगा गया है। उसके अनुसार ही हर विभाग का अलग-अलग रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट में उन वादों को पूरा करने का उल्लेख किया जा सकता है जो चुनाव पूर्व भाजपा ने किए थे। (JP Nadda CG Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!