Chhattisgarh Board Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं 2025 की डेटशीट जारी, 1 मार्च से होंगी परीक्षाएं, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Board Exam 2025 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षक मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी, जबकि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित होगी। (Chhattisgarh Board Exam 2025)
यह भी पढ़े :- गरियाबंद पुलिस की सराहनीय पहल: 33 गुम हुए मोबाइल परिजनों को लौटाए गए, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।
– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
– टाइम टेबल सामने होगा।
– इसके बाद टाइम टेबल की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें। (Chhattisgarh Board Exam 2025)





