Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान बेहोश होकर निचे गिरा युवक, हुई मौत

Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : छत्तीसगढ़ के कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत हो गई है. सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें महेंद्र भी शामिल हुआ था. इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया. आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Board Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं 2025 की डेटशीट जारी, 1 मार्च से होंगी परीक्षाएं, पढ़े पूरी खबर

कांकेर पुलिस कर रही जांच

कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है. जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. युवक की मौत का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। (Chhattisgarh Forest Guard Recruitment )

यह भी पढ़े :- Balodabazar : जनवरी में होगा श्री गणपति महायज्ञ, ब्रह्मचारी डॉ. इंदुभवानंद महाराज ने किया भूमि पूजन

कांकेर के जंगलवार कॉलेज में वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्‍ट (Chhattisgarh Forest Guard Recruitment ) की प्रकिया जारी है, जो करीब 10 दिनों तक जारी रहेगा. जिसमें लगभग 25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स हिस्‍सा लेने वाले हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!