Google Analytics —— Meta Pixel

आज सोनाखान और राजाराव पठार कर्रेझर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, शहीद वीर नारायण सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर कई स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में अपेक्स बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्टर से सोनाखान जाएंगे और वहां शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित शहादत दिवस और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- Bangladesh Hindu Crisis : नहीं सुधरे बांग्लादेश तो पाकिस्तान की तरह हो सर्जिकल स्ट्राइक : आचार्य प्रमोद कृष्णम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस मौके पर विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण समेत भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री सोनाखान से दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे और वहां दोपहर 3.20 बजे से 4.20 बजे तक शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से शाम 5 बजे वापस रायपुर आएंगे और न्यू सर्किट हाउस में अपेक्स बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण और अपेक्स बैंक समेत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। (CM Sai Tour Program)

 

मुख्यमंत्री साय अंबिकापुर दौरे के दौरान माता राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय को महामाला और संबलपुरी गमछा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर छत्तीसगढ़ कोलता समाज संभाग सरगुजा-जशपुर के लिए अंबिकापुर के अजिरमा गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है तो राष्ट्र को भी मजबूती मिलती है। कोलता समाज शिक्षित और समृद्ध समाज है, जो खेती-बाड़ी में भी आगे हैं। CM ने कहा कि शिक्षा पर विशेष जोर होना चाहिए, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। हमारे समाज के बच्चे पढ़ें, इस पर समाज की चिंता होनी चाहिए। कहीं ना कहीं नशाखोरी समाज की प्रगति के लिए बाधक है इस पर भी समाज का चिंतन होना चाहिए। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!