Google Analytics —— Meta Pixel

चुनाव के नतीजों में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा…पार्टी के विचारधारा की शक्ति सदा बढ़ती रहेगी: नड्डा

JP Nadda in Raipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्मृति मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की ग्रोथ को कोई रोक नहीं सकता। चुनाव के नतीजों में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा, लेकिन आत्मिक शक्ति और पार्टी के विचारधारा की शक्ति सदा बढ़ती रहेगी। कोई प्रदेश नहीं बचेगा, सभी जगह भाजपा का कमल खिलेगा और विचारधारा के आधार पर खिलेगा। भारत में परिवारवादी पार्टियां नहीं चल सकती है। विचारधारा के साथ जुड़कर उसके लिए सर्वस्व लगाने वाले लोग जहां पैदा होते हैं, वही पार्टी आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़ें:- महाकुंभ मनुष्य के अंतर्मन की चेतना का नाम है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नड्डा ने कहा कि कार्यालय, सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होता… कार्यालय, कार्यकर्ता निर्माण का जीवंत संपर्क स्थान होता है। कार्यकर्ताओं को संस्कार देने में, विचारधारा से परिपक्व करने में कार्यालय बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। कार्यालय, समर्पित भाव से देशसेवा से जोड़ने का माध्यम बनता है। PM मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है, जो मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगी है। (JP Nadda in Raipur)

BJP अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीयत, नीति और कार्यक्रम साफ दिल से प्रदेश की सेवा के लिए समर्पित हैं। हम सत्ता को जनता की सेवा के लिए उपयोग करने आए हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी, सत्ता में सत्ता का उपभोग करने के लिए आती है। हम जनता के लिए मर-मिटते हैं, और वो जनता को धोखा देकर अपने घर भरते हैं। भाजपा की नीयत, नीति, कार्यक्रम, साफ दिल से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। नड्डा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, लोकतंत्र सेनानी और भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. गोपाल व्यास के रायपुर स्थित निवास पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से भेंट की। (JP Nadda in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!