Guru Ghasidas Jayanti : मुख्यमंत्री ने घासीदास किया नमन, बोले -‘बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता’
मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती की दी बधाई
Guru Ghasidas Jayanti : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती (Guru Ghasidas Jayanti) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।
यह भी पढ़े :- Russia Moscow Blast: रूस के परमाणु सेना प्रमुख इगोर किरिलोव की मौत, पुतिन को लगा बड़ा झटका
उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार
साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। (Guru Ghasidas Jayanti)



