Google Analytics —— Meta Pixel

CG Rape Case : सिपाही पर युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

CG Rape Case : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आरक्षक के खिलाफ युवती ने रेप केस दर्ज कराया है। पुराने केस के सिलसिले में युवती थाने पहुंची तो आरक्षक से परिचय हुआ। पहली मुलाकात में उसने नंबर लिया और धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद एक दिन होटल बुलाया और वहां मना करने के बाद भी उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर बार बार रेप किया। युवती को जब पता चला कि आरक्षक पहले से शादीशुदा है तो उसने इसकी जानकारी उसकी पत्नी को भी। उसकी पत्नी ने भी यह बात किसी को नहीं बताने कहा। लेकिन आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर उसने शिकायत दर्ज (CG Rape Case) कराई। इस मामले में पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े :- Air Service : रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ, बोले – छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती एक केस के सिलसिले में वर्ष 2022 में रायगढ़ सिटी कोतवाली गई थी। यहां पर युवती का परिचय आरक्षक शशिकांत चौहान से हुआ। आरक्षक ने उसे केस में मदद करने का भरोसा दिलाया और उससे नंबर भी ले लिया। इसके बाद फोन पर बातचीत व चैटिंग शुरू हो गई। इस बीच 27 नवबंर 2022 को आरक्षक ने युवती को एक होटल बुलाया। होटल में उसने युवती को प्रपोज किया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद भी आरक्षक ने उससे जबरन दुष्कर्म (CG Rape Case) किया। इसके बाद जब युवती रोने लगी तो उसने शादी करने का वादा कर उसे चुप करा दिया।

इसके बाद आरक्षक शशिकांत लगातार युवती से मिलता रहा और बार बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। 2024 में शादी करने का वादा किया और इस बीच एक दिन शराब के नशे में खुद के शादीशुदा होने व एक बेटी होने की बात बता दी। इसके बाद पीड़ित युवती ने आरक्षक की पत्नी से संपर्क किया और सारी बात बताई। आरक्षक की पत्नी ने युवती से रिक्वेस्ट किया कि वह इस मामले में शिकायत न करे। आरक्षक की पत्नी की बात मानकर युवती ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद भी आरक्षक उसे परेशान करता रहा और तंग आकर उसने थाने में रेप केस दर्ज कराया। युवती की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान में आरक्षक चक्रधर नगर थाने में पदस्थ है। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!