Google Analytics —— Meta Pixel

भविष्य का भारत दुनिया के विकास का हब बनेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Kuwait: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम ‘हाला मोदी’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से मैंने यहां कदम रखा है तब से चारों तरफ एक अलग ही अपनापन, एक अलग ही गर्मजोशी महसूस कर रहा हूं। आप सब भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हैं, लेकिन आप सभी को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे मेरे सामने मिनी हिंदुस्तान उतर आया है। मेरे लिए ये पल बहुत खास है। चार दशक से भी ज्यादा समय यानी 43 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है। हिंदुस्तान से यहां आने में 4 घंटे लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को यहां आने में 4 दशक लग गए।

यह भी पढ़ें:- किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी: विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और कुवैत का रिश्ता… सभ्यताओं का है… सागर का है… व्यापार-कारोबार का है। भारत और कुवैत, अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं। हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने आपस में जोड़ा है। हमारा वर्तमान ही नहीं, बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है। भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से एक है, जिसने कुवैत की स्वतंत्रता के बाद उसे मान्यता दी थी। इसलिए जिस देश से, जिस समाज से इतनी सारी यादें जुड़ी हैं, वहां आना मेरे लिए बहुत यादगार है। मैं कुवैत के लोगों और यहां की सरकार का बहुत आभारी हूं। एक समय था जब दिलीप कुमार ने पहले भारतीय रेस्तरां का उद्घाटन किया था। मुझे पता है कि आप लोग अरेबियन गल्फ कप के शुरू होने और कुवैत का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। (PM Modi in Kuwait)

उन्होंने कहा कि मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, यह दर्शाता है कि कुवैत का शाही परिवार, भारत का कितना का सम्मान करती है। यह बेहद खुशी की बात है कि कुवैत में रहने वाले भारतवंशियों ने यहां के कैनवास पर भारतीय हुनर का रंग भरा है। हर सुख-दुख में साथ रहने की हमारी परंपरा भारत और कुवैत के आपसी भरोसे की बुनियाद है। भविष्य का भारत दुनिया के विकास का बहुत बड़ा हब बनेगा और अपने नवप्रवर्तन से विश्व को राह दिखाएगा। भारत के टैलेंट से दुनिया की तरक्की हो, इसलिए विदेशों में काम करने वाले भारतीयों के वेलफेयर और सुविधाओं के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भारत आज इसलिए ग्लोबल कनेक्टिविटी की अहम कड़ी बन रहा है। (PM Modi in Kuwait)

Back to top button
error: Content is protected !!