Google Analytics —— Meta Pixel

Mahila Samman Yojana: महिलाओं को 1000 रु, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Mahila Samman Yojana: कल, 23 दिसंबर 2024 से दिल्ली में ‘महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana) और बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ (Sanjeevani Yojana) के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेंगे।

यह भी पढ़े :- राहुल गांधी हाजिर हो…, इस एक बयान से बुरे फंसे राहुल गांधी, MPMLA कोर्ट ने दिया पेश होने का आदेश, पढ़े पूरी खबर

आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक, अरविंद केजरीवाल ने रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana Delhi) और बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ (Senior Citizen Free Treatment) को शुरू किये जाने की बात कही थी। अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आम आदमी पार्ट्री के कार्यकर्ता लोगों के घरों तक पहुंचेंगे और आवेदन करने के लिए लोगों को कहीं भी जाकर लाइन नहीं लगानी होगी।

महिला सम्मान योजना का उद्देश्य

महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) के तहत दिल्ली सरकार 2100 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करेगी. केजरीवाल ने बताया कि यह योजना उन महिलाओं के लिए है, जो सरकारी नौकरी नहीं करतीं और उन्हें कोई पेंशन नहीं मिलती. इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है.

संजीवनी योजना का महत्व

संजीवनी योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. दिल्ली सरकार इस योजना के अंतर्गत सभी चिकित्सा खर्चों का वहन करेगी. यह योजना बुजुर्गों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है.

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन के बारे में बताते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि कल से महिला सम्मान योजना (CM Mahila Samman Yojana) का रजिस्ट्रेशन दिल्ली में शुरू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा ‘इसके लिए आपको कोई लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी की टीम आपके घर आकर आपका रजिस्ट्रेशन करेगी और आपको एक रजिस्ट्रेशन कार्ड देगी जिसे आपको संभालकर रखना है।’

क्या है दिल्ली सरकार की योजनाएं

अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले ही महिला सम्मान योजना  और संजीवनी योजना  शुरू करने की बात कही थी। महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाने की बात कही गई थी। हालांकि दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये ही दिए जाएंगे। संजीवनी योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाएगी। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक मुफ्त इलाज का लाभ उठा पाएंगे। आपको बता दें कि फिलहाल संजीवनी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की कोई भी सीमा तय नहीं की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!