घर की चिमनी से टकराकर प्लेन क्रैश, 10 लोगों की हुई मौत, सड़क हादसे में गई 38 की जान

Brazil Plane Crash: ब्राजील के ग्रामाडो शहर में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, एक छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश होने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई है। ये प्लेन पहले एक घर की चिमनी से टकराया। इसके बाद पास में स्थित फर्नीचर की दुकान पर क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गवर्नर एडुआर्डो लेइट मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बताया कि प्लेन में सवार कोई पैसेंजर नहीं बच पाया है। वहीं 15 लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्लेन ग्रामाडो से कैनेला जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।
यह भी पढ़ें:- ऑर्गेनिक खेती में कई समस्याओं का समाधान…किसान की समृद्धि बढ़ती है: केंद्रीय गृहमंत्री शाह
विमान पाइपर चेयेन 400 टर्बोप्रॉप था, जिसने ग्रामाडो से कैनेला के लिए उड़ान भरी थी। प्लेन क्रिसमस के लिए फेमस टूरिस्ट प्लेस फ्लोरिअनोपोलिस जा रहा था। बता दें कि ग्रामाडो साउथ ब्राजील का एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है, जो अपने जर्मन आर्किटेक्ट और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। क्रिसमस की वजह से शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। दुनियाभर से पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। ब्राजील में यह दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले शनिवार को ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में भीषण सड़क हादसा हुआ था। (Brazil Plane Crash)
इस साल 10 हजार से ज्यादा की मौत
इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग घायल भी हुए थे। बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी, जिसमें 45 यात्री सवार थे। बस और ट्रक के बीच मिनस गेरैस के तेओफिलो ओटोनी शहर के पास भिड़ंत हो गई। एक कार भी हादसे में बस से टकराई, लेकिन उसमें सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए। लोगों ने बताया कि बस का टायर फटने से ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिसकी वजह से बस ट्रक से जा टकराई। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। ब्राजील के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक साल 2024 में अब तक सड़क हादसों में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। (Brazil Plane Crash)




