पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं की आसानी के लिए होना चाहिए टेक्नोलॉजी का उपयोग: केंद्रीय गृहमंत्री शाह

Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अखिल भारतीय स्तर पर CCTNS 2.0, NAFIS, जेलों, अदालतों, अभियोजन और फॉरेंसिक के ICJS 2.0 के साथ एकीकृत करने के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। मीटिंग में केंद्रीय गृह सचिव, NCRB के निदेशक, गृह मंत्रालय और NCRB और NIC के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें:- विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को उपराष्ट्रपति ने कहा जंग लगा हुआ चाकू, मीडिया के बारे में कही ये बात
गृहमंत्री ने NCRB से ICJS 2.0 में नए आपराधिक कानूनों के पूर्ण कार्यान्वयन की सुविधा प्रदान करने को कहा। शाह ने कहा कि प्रत्येक राज्य-केंद्र शासित प्रदेश में eSakshya, न्याय श्रुति, eSign और eSummons जैसे एप्लीकेशन का उपयोग किया जाना चाहिए। तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पूर्व-निर्धारित समयसीमा के अनुसार जांच अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट भेजने से जांच प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी। पूर्व-निर्धारित समयसीमा के अनुसार जांच अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट भेजने से जांच प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी। (Home Minister Amit Shah)

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गृह मंत्रालय और NCRB के अधिकारियों की एक टीम को राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में तकनीकी परियोजनाओं के कार्यान्वयन में वृद्धि करने और हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए वहां का दौरा करना चाहिए। गृहमंत्री अमित शाह ने अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (CCTNS) और अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (ICJS) की प्रगति की नियमित आधार पर निगरानी करने और परियोजना को गति प्रदान करने के लिए राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ नियमित संवाद पर जोर दिया। (Home Minister Amit Shah)
डेटा-शेयरिंग प्लेटफॉर्म बनाने का सुझाव
शाह ने कहा कि अज्ञात शवों और व्यक्तियों की पहचान के लिए बायोमेट्रिक का उपयोग किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि NCRB को जांच अधिकारियों और आपराधिक न्याय प्रणाली के अन्य हितधारकों के लाभ के लिए डेटा रिच प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों और राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (NAFIS) के तकनीकी कार्यान्वयन में NCRB के प्रयासों की सराहना की। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने NCRB के योगदान की सराहना की और जांच एजेंसियों की सहायता के लिए एक डेटा-शेयरिंग प्लेटफॉर्म बनाने का सुझाव दिया। (Home Minister Amit Shah)



