Google Analytics —— Meta Pixel

Gariaband News: अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर गरियाबंद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

विजय सिन्हा संवाददाता अनमोल न्यूज24 Gariaband : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में बुधवार को गरियाबंद (Gariaband) नगर के अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crime : उधारी की रकम के लिए दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में कातिल

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जिला महामंत्री अनिल चंद्रकार ने वाजपेयी जी के राजनीतिक जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश में स्थिरता और सुशासन का उदाहरण पेश किया। 1998 में राजनीतिक अस्थिरता के समय उन्होंने भारत को एक नई दिशा दी। आईटी और टेलिकॉम क्षेत्र में क्रांति लाकर उन्होंने तकनीक को आम आदमी तक पहुंचाया।”

मूल्य आधारित राजनीति के प्रतीक

मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “अपने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से अटल जी ने देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और देशभक्ति को अपनी कार्य संस्कृति बनाते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। वह हमेशा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।”

मुख्य वक्ताओं ने साझा की यादें

कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल चंद्रकार, पूर्व जिला महामंत्री रिखीराम यादव और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने वाजपेयी जी के जीवन और भाजपा में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए।

विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन आसिफ मेमन ने किया। श्रद्धांजलि सभा में गरियाबंद के अनूप भोंसले, फारुख चौधरी, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, धनंजय नेताम, प्रकाश यादव, नमन सेन समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणादायी सोच और उनकी उपलब्धियों को याद कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। (Gariaband)

Back to top button
error: Content is protected !!