Google Analytics —— Meta Pixel

Gariaband : 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, भव्य आयोजन का आगाज 3 जनवरी से

108 kundiya Gayatri maha Yagya at Gariaband : अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 3 से 6 जनवरी 2025 तक जिला मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (108 kundiya Gayatri maha Yagya) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों मैनपुर, देवभोग, राजिम, छुरा और फिंगेश्वर से समयदानियों के जत्थे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं और आयोजन की आवश्यक तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : अटल जी के सुशासन के आदर्शों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए हम सभी दृढ़संकल्पित : मुख्यमंत्री साय

108 कुंडों का निर्माण पूरा

यज्ञ स्थल पर 108 कुंडों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही महिला मंडल की टोलियां नगर और गांव-गांव जाकर घर-घर निमंत्रण दे रही हैं। शुक्रवार, 3 जनवरी को आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा के लिए घर-घर कलश वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में 1100 कलश यज्ञ स्थल से उपलब्ध कराए जाएंगे। अनुमान है कि 3000 से अधिक कलशधारी महिलाएं इस आयोजन में भाग लेंगी।

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों

सांस्कृतिक झांकियां और शांतिकुंज का विशेष संदेश

कलश यात्रा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। साथ ही युग-तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार का विशेष संदेश भी प्रसारित होगा।

आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास और भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर दो बड़े भोजनालय संचालित किए जाएंगे, जो दो दिनों में पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। जिला समन्वयक श्री टीकम राम साहू ने बताया कि चार दिन के आयोजन में लगभग डेढ़ लाख लोग भोजन करेंगे।

भव्यता और दिव्यता का संगम

इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्र जागरण और जनकल्याण के उद्देश्यों के साथ यह गायत्री महायज्ञ क्षेत्र में एक ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा। (108 kundiya Gayatri maha Yagya)

Back to top button
error: Content is protected !!