Google Analytics —— Meta Pixel

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश होकर 2 हिस्सों में बंटा, हादसे में 38 लोगों की हुई मौत

Kazakhstan Plane Crash: कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां एक पैसेंजर प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई। कजाक के उपप्रधानमंत्री कनात बोजुम्बाएव ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक प्लेन में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स सवार थे। प्लेन अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था, लेकिन उसे अक्ताऊ से लगभग 3 किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान प्लेन क्रैश होकर दो टुकड़ों में बंट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदलने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें:- Gariaband : 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, भव्य आयोजन का आगाज 3 जनवरी से

बताया जा रहा है कि प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन भी मांगी थी। हालांकि बाद में उसे एयरपोर्ट के पास बीच पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रैश हुआ प्लेन अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था। कजाकिस्तान के इमरजेंसी मंत्रालय के मुताबिक कुल 52 रेस्क्यू टीम और 11 रेस्क्यू इक्विपमेंट्स दुर्घटनास्थल पर भेजे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन के एक पक्षी के टकराने से उसके ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे प्लेन क्रैश हुआ। वहीं कजाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि वे कुछ तकनीकी खराबियों के एंगल से भी क्रैश की जांच कर रहे हैं। साथ ही पूरे मामले में सेफ्टी रेगुलेशन के उल्लंघन का केस शुरू किया गया है। (Kazakhstan Plane Crash)

इससे पहले ब्राजील के ग्रामाडो शहर में बड़ा हादसा हुआ था। दरअसल, एक छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश होने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई थी। ये प्लेन पहले एक घर की चिमनी से टकराया। इसके बाद पास में स्थित फर्नीचर की दुकान पर क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गवर्नर एडुआर्डो लेइट मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बताया कि प्लेन में सवार कोई पैसेंजर नहीं बच पाया है। वहीं 15 लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्लेन ग्रामाडो से कैनेला जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। विमान पाइपर चेयेन 400 टर्बोप्रॉप था, जिसने ग्रामाडो से कैनेला के लिए उड़ान भरी थी। प्लेन क्रिसमस के लिए फेमस टूरिस्ट प्लेस फ्लोरिअनोपोलिस जा रहा था। (Kazakhstan Plane Crash)

Back to top button
error: Content is protected !!