देश में फर्जीवाड़े के राजा अरविंद केजरीवाल है: कांग्रेस नेता अजय माकन

Ajay Maken on Kejriwal: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कोषाध्यक्ष अजय माकन, प्रभारी काजी निजामुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, सह-प्रभारी दानिश अबरार और सुखविंदर सिंह डैनी ने आप सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर श्वेत पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि AAP और BJP सरकार ने दिल्ली की जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखा कर ठगा है, उन्हें धोखा दिया है, लेकिन अब दिल्ली और नहीं सहेगी, न्याय का हक लेकर रहेगी। माकन ने कहा कि BJP-AAP दिल्ली में गरीब लोगों को मकान देने का वादा करते रहे, लेकिन इन्होंने साल 2023 में 2.80 लाख लोगों को बेघर कर दिया।
यह भी पढ़ें:- इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश होकर 2 हिस्सों में बंटा, हादसे में 38 लोगों की हुई मौत
उन्होंने कहा कि AAP मोहल्ला क्लीनिक की बात करती है, हॉस्पिटल की बात करती है, जबकि 30% डॉक्टरों की कमी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 हजार 250 करोड़ रुपए की जरूरत हैं, लेकिन 372 करोड़ रुपए ही आवंटित किए गए। स्कूलों में 56 हजार EWS की सीटें खाली हैं, वाइस प्रिंसिपल स्कूल में नहीं हैं, शिक्षकों की कमी है। दिल्ली में सबसे महंगी बिजली है, घरों में गंदा पानी आ रहा है। 2 महीने में बारिश के कारण 30 लोगों की मौत हो गई। हर बार यमुना को साफ करने की बात करते हैं, लेकिन यमुना साफ नहीं हुई। AAP ने जन लोकपाल की बात की थी, ये उसे भी भूल गए। इस सबके बीच दिल्ली में AAP सरकार 500 करोड़ रुपए हर साल विज्ञापन पर खर्च करती है। (Ajay Maken on Kejriwal)

अजय माकन ने कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये काम की राजनीति भी नहीं करते। जेब में 2 रुपए का पेन रखते हैं, पार्टी का नाम आम आदमी रखा है, लेकिन राजा की तरह शीशमहल में रहते हैं। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती है, जबकि परेशान जनता होती है, जो इन दोनों के बीच फंसी है। इन दोनों सरकारों ने बीते कई सालों में दिल्ली को नफरत का बाजार बना दिया है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दिल्ली को बनाने वाले लोगों के सम्मान से लगातार समझौता किया गया है। देश में फर्जीवाड़े के राजा फर्जीवाल केजरीवाल हैं। माकन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए। देवेंद्र ने कहा कि दिल्ली को लंदन और सिंगापुर जैसा बनाने का वादा करने वालों ने इसे गड्ढों और कूड़ों के शहर में बदल दिया। (Ajay Maken on Kejriwal)

देवेंद्र ने कहा कि दिल्ली में पिछले 11 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है और केंद्र में 2014 से BJP की सरकार है। दिल्ली की जनता ने बहुत उम्मीद के साथ इन दोनों सरकारों को चुना था, लेकिन उन्हें इन वर्षों में झूठे वादों के साथ सिर्फ धोखा मिला। दिल्ली में 15 साल कांग्रेस की सरकार रही। उस समय दिल्ली ने नए आयाम गढ़े। चाहे विकास हो या सोशल सेक्टर.. हमारी सरकार ने गरीब, महिला, युवा समेत हर वर्ग के लिए काम किए। उन सालों में दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए एक मजबूत नींव रखी गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी से कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि जब उन्होंने 11 साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे? BJP और AAP मिलकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलते रहेंगे, जबकि जनता के लिए काम सिर्फ कांग्रेस ही करेगी। जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, तब भी केंद्र में BJP की सरकार थी, लेकिन उस समय शीला दीक्षित ने दिल्ली को मजबूत बनाने का काम किया। (Ajay Maken on Kejriwal)



