Google Analytics —— Meta Pixel

जशपुर एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र, पहाड़ों से बहते झरने और जल प्रपात लगाते हैं चार-चांद

Tourist Spots in Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक पहल हो रही है। यह जिला अब न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर के कैरियर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल आउटडोर क्लब के छात्रों ने 23 से 27 दिसंबर 2024 तक जशपुर के क्लाइम्बिंग सेक्टर का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने रॉक क्लाइम्बिंग, कैंपिंग, हाइकिंग और एग्रो टूरिज्म जैसी रोमांचक गतिविधियों में भाग लिया, जो उनकी वार्षिक आउटडोर वर्कशॉप का हिस्सा थी। इस ट्रिप का उद्देश्य छात्रों को प्रकृति के करीब लाना और उनके नेतृत्व, टीम वर्क और आत्मनिर्भरता जैसे कौशल विकसित करना था।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू, पढ़ें पूरी खबर

ट्रिप के दौरान छात्रों ने जशपुर के जनजातीय उद्यमियों से मुलाकात की और उनके प्राकृतिक उत्पादों के बारे में सीखा। छात्रों ने जशप्योर ब्रांड के तहत तैयार किए गए व्यंजनों का आनंद लिया और स्थानीय गाइड्स से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। देश-देखा क्लाइम्बिंग सेक्टर, छत्तीसगढ़ क्लाइम्बिंग इनिशिएटिव के तहत विकसित किया गया है, जो घुमंतू टूर्स और जशप्योर जैसे स्थानीय सहयोगियों से समर्थित है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को एडवेंचर गतिविधियों के प्रति आकर्षित करना और इसे करियर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है। (Tourist Spots in Jashpur)

जशपुर के इस पहल से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी आर्थिक सहारा मिल रहा है। समिति के अध्यक्ष विपिन जी ने बताया कि देश-देखा क्लाइम्बिंग सेक्टर बनने के बाद से स्थानीय महिलाओं को दोना-पत्तल बेचकर आजीविका का साधन मिला है और गांव को परमिट से अतिरिक्त आय हो रही है। नैसर्गिक, खूबसूरती से समृद्ध छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने हाल में ही पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे निवेशक पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करेंगे और यहां पर्यटन सुविधाओं के बढ़ने से रोजगार के नये अवसर पर भी बढ़ेंगे। (Tourist Spots in Jashpur)

जशपुर जिले में नैसर्गिक प्राकृतिक दृश्य से भरी वादियां और पहाड़ों से बहते झरने और जल प्रपात के साथ ही विशाल हरे-भरे वन यहां की नैसर्गिक सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। जशपुर का मयाली नेचर कैम्प उस समय चर्चा में आया जब वहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक हुई। इस नेचर कैम्प का केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना में शामिल कर लिया गया है। वहीं राज्य के पर्यटन विभाग ने इस नेचर कैम्प के विकास के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की है। (Tourist Spots in Jashpur)

मुख्यमंत्री के प्रयासों से मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। इस शिवलिंग पर लोगों की बड़ी आस्था है। यहां सैलानी दूर-दूर से आते हैं और प्रकृति से अपने आप को जोड़ते हैं। मधेश्वर पहाड़ न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। पूरी दुनिया में प्रसारित इस फोटोग्राफ ने जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता की ओर लोगों का ध्यान खींचा है। (Tourist Spots in Jashpur)

जिला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर दूरी पर कुनकुरी ब्लॉक में मयाली नेचर पार्क है। एनएच-43 सड़कमार्ग से जाते समय चरईडांड चौक से बगीचा की ओर जाते समय कुछ ही दूरी पर मयाली नेचर कैंप स्थित है। यहां एक ओर डैम की खूबसूरती है, तो दूसरी ओर विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ का विहंगम दृश्य दिखाई पड़ता है। चारों ओर फैली हरियाली से इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। मयाली डेम में लोग यहां की खूबसूरती को निहारने के साथ ही बोटिंग का आनंद लेने के लिए भी आते हैं। यहां पर्यटकों के रात्रि विश्राम की सुविधा के लिए रिर्साट बनाया गया है। यहां बटरफलाई पार्क के बाद अब कैक्टस पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है। जशपुर के मनोरम पर्यटन स्थलों को पर्यटन वेबसाइट https://www.easemytrip.com/ में जगह दी गई है। जशपुर इस पर्यटन वेबसाइट में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। (Tourist Spots in Jashpur)

Back to top button
error: Content is protected !!