ED Raid Sukma : पूर्व मंत्री लखमा के बेटे के साथ कांग्रेस नेता के घर ED की रेड, सुबह से चल रही कार्रवाई

ED Raid Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED Raid Sukma) ने बड़ी कार्रवाई की. प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के घर ईडी ने छापा मारा. मालूम हो कि हरीश कवासी जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं. इसके साथ ही नपा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजू साहू के घर पर भी ईडी ने सुबह दबिश दी. नगरीय निकाय चुनाव से पहले ED की यह बड़ी कार्रवाई है.
यह भी पढ़े :- बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 30 दिसंबर को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
मिली जानकारी के मुताबिक हरीश कवासी और राजू साहू के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल ईडी के अधिकारी दोनों नेताओं से पूछताछ कर रहे हैं.
यह भी पढ़े :- जशपुर एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र, पहाड़ों से बहते झरने और जल प्रपात लगाते हैं चार-चांद
मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने सुकमा में कुल 4 जगहों पर छापा मारा है. पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह निवास नागारास समेत 4 ठिकानों पर अधिकारियों ने दबिश दी है. पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ठेकेदार RSSB के घर ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है. पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल ईडी की जांच जारी है। (ED Raid Sukma )



