Google Analytics —— Meta Pixel

अमित बघेल और यज्ञदत्त वर्मा पुनः निर्वाचित, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदों पर कब्जा बरकरार

रायपुर। देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री पदों पर क्रमशः अमित बघेल (बिलासपुर) और यज्ञदत्त वर्मा (कबीरधाम) को सत्र 2024-25 के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है। यह घोषणा आज रायपुर स्थित ABVP के प्रदेश कार्यालय से निर्वाचन अधिकारी अरुण गुप्ता द्वारा जारी वक्तव्य में की गई।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला फार्मास्युटिकल पार्क, यहां तैयार होंगी मेडिसिन, पढ़े पूरी खबर

अधिवेशन में होगा पदभार ग्रहण

दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारी 3 से 5 जनवरी 2025 को राजनांदगांव में आयोजित होने वाले ABVP छत्तीसगढ़ के 57वें प्रांत अधिवेशन के दौरान अपने पदभार ग्रहण करेंगे। इनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

अमित बघेल: तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष

बिलासपुर निवासी अमित बघेल ने कंप्यूटर विज्ञान में B.E और M.Tech की उपाधि प्राप्त की है। वे 10 वर्षों तक भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवाएं देने के बाद वर्तमान में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
सन् 2008 से ABVP से जुड़े अमित बघेल ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व जैसे महानगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विभाग सहप्रमुख और प्रदेश उपाध्यक्ष का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। सत्र 2022-23 और 2023-24 में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद सत्र 2024-25 के लिए वे लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। (ABVP)

यज्ञदत्त वर्मा: लगातार दूसरी बार प्रदेश मंत्री

कबीरधाम जिले के निवासी यज्ञदत्त वर्मा ने एम.ए. (समाजशास्त्र) तक शिक्षा प्राप्त की है। उनका ABVP से जुड़ाव वर्ष 2013 में हुआ। वे शासकीय महाविद्यालय बोडला में निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यज्ञदत्त वर्मा ने संगठन में जिला सह संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पर्यावरणीय गतिविधि (SFD), सेवा गतिविधि (SFS) जैसे विभिन्न प्रांतीय दायित्व निभाए हैं। वर्ष 2020 से वे ABVP के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं और उनका केंद्र रायपुर है। सत्र 2023-24 में पहली बार प्रदेश मंत्री चुने जाने के बाद, सत्र 2024-25 के लिए उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश मंत्री के रूप में चुना गया है।

अमित बघेल और यज्ञदत्त वर्मा के पुनः निर्वाचन पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और आगामी सत्र में संगठन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। (ABVP)

Back to top button
error: Content is protected !!