Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार पर घमासान, राहुल बोले- केंद्र ने मनमोहन सिंह का अपमान किया, BJP ने किया पलटवार, पढ़े पूरी खबर

Manmohan Singh Memorial : कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने ‘भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री’ का सरासर अपमान किया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार को देश के महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, 11 जनवरी तक आरक्षण की प्रक्रिया हो जायेगी पूरी, पढ़ें पूरी खबर

राहुल ने लगाया यह आरोप

इससे पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान न देने का आरोप लगाया है, जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सकता था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी नीत केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर ‘भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री’ का सरासर अपमान किया है। (Manmohan Singh Memorial)

उन्होंने लिखा, ‘एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं। आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं. सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था। (Manmohan Singh Memorial)

आरोप पर नड्डा का जवाब

राहुल गांधी के आरोपों पर खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस के आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व प्रधानमंत्री के दुखद निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित की थी और उनके परिवार को इसकी जानकारी भी दी थी. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की ऐसी ओछी सोच की जितनी भी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस, जिसने मनमोहन सिंह को उनके जीवित रहते कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया, अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मनमोहन के स्मारक के लिए जगह आवंटित थी और उनके परिवार को इसके बारे में सूचित भी किया था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘इसके बावजूद कांग्रेस झूठ फैला रही है।’ नड्डा ने कहा, ‘राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं को इस तरह की घटिया राजनीति करने से बचना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!