Google Analytics —— Meta Pixel

Mann Ki Baat: संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट, हमारा मार्गदर्शक, मन की बात रेडियो कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नया साल आने में अब चंद दिन बचे हैं। साथ ही उन्होंने 26 जनवरी 2025 का जिक्र किया और कहा कि संविधान लागू हुए 75 साल पूरे होंगे। साथ ही पीएम मोदी ने प्रयागराज कुंभ का जिक्र भी किया।

यह भी पढ़े :- पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार पर घमासान, राहुल बोले- केंद्र ने मनमोहन सिंह का अपमान किया, BJP ने किया पलटवार, पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं.पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2025 बस अब तो आ ही गया है. 2025 में 26 जनवरी को संविधान लागू हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं. ये हमारे लिए गर्व की बात हैं. पीएम मोदी ने कहा कि संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है. हमारा मार्गदर्शक है. संविधान की वजह से ही आज में आपसे बात कर पा रहा हूं.

महाकुंभ का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि, “मन की बात (Mann Ki Baat)  के श्रोताओं से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, स्कूल में जाने वाले युवाओं से मेरा आग्रह है कि इस वेबसाइट पर जाकर जरूर देखें, इसका हिस्सा बनें. अगले महीने 13 तारीख से प्रयागराज में महाकुंभ भी होने जा रहा है. इस समय वहां संगम तट पर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं, मुझे याद है अभी कुछ दिन पहले जब मैं प्रयागराज गया था, तब हेलीकॉप्टर से पूरे कुंभ क्षेत्र देखकर दिल प्रसन्न हो गया था. इतना विशाल, इतना सुंदर इनती भव्यता. महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है. कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है.”

अनेकता में एकता भी महाकुंभ की विशेषता- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं, लाखों संत हजारों परंपराएं सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है. कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता, कहीं कोई बड़ा नहीं होता, कोई छोटा नहीं होता. अनेकता में एकता का ऐसा दृष्य कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. इसलिए हमारा कुंभ एकता का महाकुंभ भी होता है. इस बार का महाकुंभ भी एकता के महाकुंभ के मंत्र को सशक्त करेगा. “

आयुष्मान योजना ने निभाई बड़ी भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के मशहूर Medical Journal Lancet की एक study के मुताबिक अब भारत में समय पर cancer का इलाज शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है.समय पर इलाज का मतलब है- cancer मरीज का treatment 30 दिनों के भीतर ही शुरू हो जाना और इसमें बड़ी भूमिका ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने निभाई है.

देश ने मलेरिया का किया मुकाबला- पीएम मोदी

मलेरिया की बीमारी चार हजार वर्षों से मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती रही है. आजादी के समय भी यह हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी. आज, मैं संतोष से कह सकता हूं कि देशवासियों ने मिलकर इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला किया है.

बस्तर Olympic की पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने बस्तर Olympic की सराहना की है, उन्होंने कहा कि बस्तर में एक अनूठा Olympic शुरू हुआ है. बस्तर Olympic से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है. मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर Olympic का सपना साकार हुआ है. आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है.

पहली बार तमिल भाषा का हो रहा टीचिंग कार्यक्रम – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है, और हर हिन्दुस्तानी को इसका गर्व है.दुनियाभर के देशों में इसे सीखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले महीने के आखिर में फिजी में भारत सरकार के सहयोग से Tamil Teaching Programme शुरू हुआ. बीते 80 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब फिजी में तमिल के Trained Teachers इस भाषा को सिखा रहे हैं.

Egypt के बच्चों की पीएम ने की सराहना

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही हफ्ते पहले Egypt के करीब 23 हजार students ने एक painting प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. वहां उन्हें भारत की संस्कृति और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को बताने वाली paintings तैयार करनी थी. मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं की सराहना करता हूं. उनकी creativity की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है.

राज कपूर को किया पीएम मोदी ने याद

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में हम फिल्म जगत की कई महान हस्तियों की 100वीं जयंती मना रहे हैं. इन विभूतियों ने भारतीय सिनेमा को विश्व-स्तर पर पहचान दिलाई. राज कपूर ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया. रफी साहब की आवाज में वो जादू था, जो हर दिल को छू लेता था.

उन्होंने कहा कि उनकी आवाज अद्भुत थी. भक्ति गीत हों या रोमाटिंग गानें, दर्द भरे गाने हों, हर भाव को उन्होंने अपनी आवाज से जीवंत कर दिया. एक कलाकार के रूप में उनकी महानता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज भी युवा-पीढ़ी उनके गानों को उतनी ही शिद्दत से सुनती है. टाइमलेस आर्ट की पहचान यही है.

बर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट होगा आयोजित

पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल हमारे देश में पहली बार बर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट होने जा रहा है. आप सभी ने दाबोस के बारे में सुना होगा जहां दुनिया भर के अर्थशास्त्री एक साथ जुड़ते हैं. उसी तरह वेब समिट में दुनिया भर के मीडिया और एंटरटेनमेंट के दिग्गज शामिल होंगे.

Back to top button
error: Content is protected !!