Google Analytics —— Meta Pixel

जिंदगी की जंग हार गया सुमित, CMHO ने की मौत की पुष्टि, 16 घंटे चला था रेस्क्यू ऑपरेशन, पढ़े पूरी खबर

Guna Borewell Case : मध्य प्रदेश के गुना जिले के पीपल्या गांव के बोरवेल में 10 साल का बच्चा गिर गया था. बोरवेल में फंसे 10 साल के बच्चे को जिला प्रशासन और बचाव दलों की टीमों ने रविवार तड़के बाहर निकाल लिया, लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :- Mann Ki Baat: संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट, हमारा मार्गदर्शक, मन की बात रेडियो कार्यक्रम में बोले PM मोदी

इसके बाद अस्पताल में मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारी और बच्चे का उपचार करने वाले चिकित्सक भी भावुक नजर आए. गड्ढे में फंसे रहने के दौरान सुमित के हाथ-पैर रातभर पानी में डूबे रहे. उसकी गर्दन पानी से बाहर नजर आ रही थी, लेकिन मुंह में मिट्टी भर गई थी. बोरवेल से बाहर आते ही सुमित को गंभीर हालत में फौरन जिला अस्पताल लाया गया था. गुना सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर की अगुवाई में आधा दर्जन चिकित्सकों ने सुमित का उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर की निगरानी के बाद सुमित की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रातभर पानी में फंसे रहने की वजह से सुमित के हाथ-पैर सुन्न हो गए थे. सर्दी की वजह से उसका शरीर सिकुड़ गया था. सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने सुमित मीणा के निधन की पुष्टि कर दी है. मालूम हो कि बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी. लोगों ने सबसे पहले जिला प्रशासन को हादसे की सूचना दी थी. इसके बाद एसडीएम विकास कुमार आनंद पुलिस और एक स्थानीय टीम को लेकर मौके पर पहुंचे. बोरवेल का गड्ढा काफी गहरा होने की वजह से एसडीईआरएफ को बुलाया गया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

NDRF की टीम पूरी सावधानी से रेस्क्यू कर रही थी. रेस्क्यू के बाद बच्चे को सीधा जिला अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा गया. 45 फीट की खुदाई के बाद से टनल बनाने का काम शुरू किया गया . मौसे पर 108 एंबुलेंस, जेसीबी, पुलिस, स्वास्थ्य और एमपीईबी और एनडीआरएफ की टीम मौजूद रही. साथ कलेक्टर, विधायक आदि भी रात से मौके पर मौजूद रहें. लेकिन आखिरकर सुमित जिंदगी की जंग हार गया। (Guna Borewell Case)

बता दें कि रातभर की खुदाई के बाद एनडीआरएफ की टीम ने 10 फीट टनल बनाने का काम शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है बच्चा 39 फीट पर फंसा था. आज ही सुमित को बोरवेल से बाहर निकाला गया. जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (Guna Borewell Case)

Back to top button
error: Content is protected !!