Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा विमान हादसा : नहीं खुला लैंडिंग गियर, दूर तक रनवे पर फिसला, 179 लोगों की हुई मौत

South Korea Plane Crash : दक्षिण कोरिया में आज रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. बैंकॉक से आ रही जेजू एयरलाइंस की एक फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई है. लैंडिंग के दौरान मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हो गया है. प्लेन का गियर खराब होने की आशंका बताई जा रही है. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि पक्षी के टकराने से भी प्लेन का एक डैना क्षतिग्रस्त हो गया था. लैंडिंग के दौरान प्लेन नियत स्थान पर नहीं रूक पाया और एयरपोर्ट की बाहरी दीवार से जाकर टकरा गया जिस कारण से उसमें आग लग गई।

यह भी पढ़े :- जिंदगी की जंग हार गया सुमित, CMHO ने की मौत की पुष्टि, 16 घंटे चला था रेस्क्यू ऑपरेशन, पढ़े पूरी खबर

जानिए हादसे के बाद दक्षिण कोरिया सरकार ने क्या कहा

दक्षिण कोरिया के सरकार ने इसे राष्ट्रीय त्रासदी बताया है. सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जेजू एयरलाइंस की यह फ्लाइट बैंकॉक से मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट आ रहा था. इसमें कुल 181 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे. इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें प्लेन के क्रैश होने का पूरा दृश्य है. जानकारी के अनुसार सिर्फ दो लोग बचे हैं. शेष 179 सवार लोग मारे गए हैं. आग लगने की वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी उत्पन्न हो गई है।

नहीं खुला था प्लेन का लैंडिंग गियर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के फुटेज में जेजू एयर का विमान रनवे पर फिसलता हुआ दिखाई दे रहा था, जाहिर तौर पर इसका लैंडिंग गियर अभी भी बंद था। बताया जा रहा है कि प्लेन का अगला लैंडिंग गियर खुलने में असफल रहा था और विमान रनवे पर फिसलने के बाद फेंसिंग से टकरा गया। तस्वीरों में देखा गया कि टक्कर के बाद विमान में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। मुआन में आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि वो आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि ये घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:03 बजे हुई। विमान बैंकॉक से लौट रहा था और इसके यात्रियों में दो थाई नागरिक शामिल थे। (South Korea Plane Crash)

दक्षिण कोरिया में दूसरा सबसे बड़ा प्लेन हादसा

ये दक्षिण कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे घातक आपदाओं में से एक है। पिछली बार दक्षिण कोरिया में बड़े पैमाने पर हवाई दुर्घटना 1997 में हुई थी, जब गुआम में कोरियन एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 228 लोग मारे गए थे। हालांकि अभी ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति यूं सूक योल की तरफ से मार्शल लॉ लागू करने और उसके बाद महाभियोग चलाने के कारण एक बड़े राजनीतिक संकट में उलझा हुआ है। पिछले शुक्रवार को दक्षिण कोरियाई सांसदों ने कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू पर महाभियोग लगाया और उनके कर्तव्यों को निलंबित कर दिया, जिससे उप प्रधान मंत्री चोई सांग-मोक को पदभार संभालना पड़ा। (South Korea Plane Crash)

Back to top button
error: Content is protected !!