केजरीवाल का बड़ा ऐलान: दिल्ली में पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये
Pujari Granthi Samman Yojana : आप प्रमुख केजरीवाल ने बताया कि इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को सम्मान (Pujari Granthi Samman Yojana) राशि देने का प्रावधान है। इन्हें प्रति माह लगभग 18,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुजारी एक ऐसा वर्ग है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी अनुष्ठानों को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कभी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दिया और हमने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि योजना का पंजीकरण मंगलवार से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पुजारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से कल कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर जाऊंगा। पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन वे अक्सर उपेक्षित वर्ग हैं।
‘महिला सम्मान योजना’ के तहत, दिल्ली में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे। यदि 2025 में AAP सरकार दोबारा चुनी गई तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। इस बीच, ‘संजीवनी योजना’ यह सुनिश्चित करती है कि सरकार 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के निवासियों के चिकित्सा खर्चों को कवर करेगी। दिल्ली के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधान सभा चुनाव फरवरी 2025 को या उससे पहले होने वाले हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। चुनाव के बाद, आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार बनाई, जिसमें अरविंद केजरीवाल तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने। 7वीं दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है।
बीजेपी पर भी साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने इस नई योजना के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी इस योजना को बंद नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि हमारी बीजेपी वालों से विनती है कि महिला सम्मान और संजीवनी योजना की तरह इस योजना को कोशिश नहीं करेंगे। मैं तो कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों से भी अपने-अपने यहां इस योजना को लागू करें। (Pujari Granthi Samman Yojana)



