Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों के वितरण की निगरानी अब ऑनलाईन ऐप से, मुख्यमंत्री ने कहा- तय समय में छात्रों तक पहुंचाएं पुस्तकें

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के समस्त विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को समय-सीमा में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो सकें इसके लिए वितरण कार्य की निगरानी आनलाइन ट्रेकिंग ऐप के माध्यम से की जाए।

यह भी पढ़े :- दिव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का समापन: विदुषी चन्द्रकला जी ने रामराज्य की स्थापना का दिया संदेश

Chhattisgarh के मुख्यमंत्री ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh )पाठ्य पुस्तक निगम की कार्यकारिणी सभा की 89वीं बैठक में ये निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण हेतु कव्हर पेपर एवं इनर पेपर क्रय एवं अन्य निविदाएं जेम पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े :- गजब हो बहू रानी! मंदिर में कर आई सास के मर जाने की दुआ, पुजारी और प्रबंधन के लोग भी रह गये स्तब्ध..

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल और बसवराजु एस., पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक संजीव कुमार झा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :- Raipur News: ग्रीन्सविले सोसाइटी में एकता पैनल की ऐतिहासिक जीत, सभी प्रत्याशी विजयी

Back to top button
error: Content is protected !!