डीएलएड फर्स्ट और सेकंड ईयर परीक्षा परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम की समय सारिणी जारी
DElEd Result Declared: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डी.एल.एड. फर्स्ट और सेकंड ईयर अवसर परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं। जारी परिणाम में फर्स्ट ईयर में कुल 1 हजार 22 परीक्षार्थी (502 बालक और 520 बालिका) परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें सफलता का प्रतिशत 41.09 प्रतिशत रहा। वहीं सेकंड ईयर में कुल 1 हजार 312 परीक्षार्थी (539 बालक और 773 बालिका) शामिल हुए, जिसमें परीक्षाफल 43.82 प्रतिशत रहा।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 86.42 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, सारंगढ़ में 444 क्विंटल अवैध धान जब्त
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम की ओर से पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की मुख्य परीक्षा 2025 एक मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगी। 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं एक मार्च से और 9वीं और 10वीं की परीक्षाए 3 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा अवकाश के दिनों में भी ली जाएंगी। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (09 वीं) की मुख्य परीक्षा 3 मार्च को अनिवार्य व्याकरण और साहित्यम, 5 मार्च को पौरोहित्यम्, ज्योतिष शास्त्रम्, प्रवचनम्, योगदर्शनम् और आयुर्वेद, 7 मार्च को नव्य व्याकरणम्, प्राच्य व्याकरणम्, शुक्ल यजुर्वेद, अथर्ववेद, साहित्यम्, ज्योतिषम्, पुराणेतिहासम् और दर्शनम्, 11 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को गणित, 24 मार्च को विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। (DElEd Result Declared)
3 मार्च को 10वीं की गणित परीक्षा
कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च को गणित, 5 मार्च को विज्ञान, 7 मार्च को समाजिक विज्ञान 11 मार्च को नव्य व्याकरणम्, प्राच्य व्याकरणम्, शुक्ल यजुर्वेद, अथर्ववेद, साहित्यम्, ज्योतिषम्, पुराणेतिहासम्, दर्शनम्, 17 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी, 21 मार्च को पौरोहित्यम्, ज्योतिष शास्त्रम्, प्रवचनम्, योगदर्शनम और आयुर्वेद, 24 मार्च को अनिवार्य व्याकरण और साहित्यम की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा 1 मार्च को अनिवार्य व्याकरण और साहित्यम, 4 मार्च को नव्य व्याकरणम्, प्राच्य व्याकरणम्, शुक्ल यजुर्वेद, अथर्ववेद, साहित्यम्, ज्योतिषम्, पुराणेतिहासम् और दर्शनम्, 6 मार्च को पौरोहित्यम्, ज्योतिष शास्त्रम्, प्रवचनम्, योगदर्शनम् और आयुर्वेद, 10 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी, 12 मार्च को भूगोल, 18 मार्च को अर्थशास्त्र कला संकाय, अर्थशास्त्र वाणिज्य संकाय और भौतिकी शास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। (DElEd Result Declared)
26 मार्च को इतिहास की परीक्षा
22 मार्च को राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र और व्यवसाय अध्ययन, 26 मार्च को इतिहास, जीव विज्ञान, गणित और लेखांकन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 वीं की परीक्षा 1 मार्च को इतिहास, जीव विज्ञान, गणित, लेखांकन, 4 मार्च को राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन 6 मार्च को अर्थशास्त्र कला संकाय, अर्थशास्त्र वाणिज्य संकाय, भौतिकी शास्त्र, 10 मार्च को भूगोल, 12 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी, 18 मार्च को पौरोहित्यम्, ज्योतिष शास्त्रम्, प्रवचनम्, योगदर्शनम् और आयुर्वेद, 22 मार्च को नव्य व्याकरणम्, प्राच्य व्याकरणम्, शुक्ल यजुर्वेद, अथर्ववेद, साहित्यम्, ज्योतिषम्, पुराणेतिहासम् और दर्शनम्, 26 मार्च को अनिवार्य व्याकरण और साहित्यम की परीक्षा आयोजित की जाएगी। (DElEd Result Declared)



