Google Analytics —— Meta Pixel

India Bangladesh Ties : बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष ने भारत को बताया अहम पड़ोसी, कहा – भारत के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे

India Bangladesh Ties : बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल वेकर उज जमान ने भारत को एक महत्वपूर्ण पड़ोसी बताया। उनका यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। उन्होंने कहा कि ढाका कई मायनों में नई दिल्ली पर निर्भर है। जनरल जमान ने बताया कि बांग्लादेश के कई लोग इलाज के लिए भारत आते हैं और भारत से काफी सामान यहां आयात किया जाता है। बांग्लादेश मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश का संबंध आदान-प्रदान वाला है।

यह भी पढ़े :- यूनिटी मॉल परियोजना के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिये 200 करोड़

भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव और नई उम्मीदें

शेख हसीना सरकार के जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव देखा गया है. इसके बावजूद जनरल वकार ने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने भारत के साथ आर्थिक और सामाजिक निर्भरता को स्वीकारते हुए कहा कि यह रिश्ता समानता और निष्पक्षता पर आधारित होना चाहिए.उन्होंने जोर दिया कि बांग्लादेश भारत के हितों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगा, और यही उम्मीद भारत से भी रखता है। (India Bangladesh Ties)

भारत के खिलाफ नहीं जाएगा बांग्लादेश

उन्होंने कहा कि ‘ये संबंध बिना किसी भेदभाव के होने चाहिए. कोई भी देश दूसरे से लाभ हासिल करना चाहेगा. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. हमें इन मामलों पर गौर करना चाहिए. हमें समानता के आधार पर अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे. लोगों को किसी भी तरह से यह नहीं लगना चाहिए कि भारत हम पर हावी हो रहा है, जो हमारे हितों के खिलाफ है. लोगों को किसी भी तरह से ऐसा नहीं लगना चाहिए,’ प्रोथोम एलो से जनरल जमान ने कहा कि बांग्लादेश ऐसा कुछ नहीं करेगा जो भारत के रणनीतिक हितों के खिलाफ हो. भारत और बांग्लादेश दोनों अपने हितों का समान महत्व के साथ ख्याल रखेंगे।

म्यांमार सीमा पर अशांति और विदेश नीति

म्यांमार में चल रहे गृह युद्ध के चलते बांग्लादेश की सीमाओं पर अशांति बनी हुई है. जनरल वकार ने इस पर बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश सीमा स्थिरता सुनिश्चित करेगा, और म्यांमार के साथ विवादों को कूटनीतिक तरीके से हल करेगा.उन्होंने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश की विदेश नीति सभी के साथ मैत्री और किसी के प्रति द्वेष न रखने के सिद्धांत पर आधारित है।

समृद्धि और सहयोग पर बल

जनरल वकार ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिरता में भारत का हित है और संबंधों को लेन-देन और पारस्परिक सहयोग के आधार पर आगे बढ़ाना जरूरी है। (India Bangladesh Ties)

Back to top button
error: Content is protected !!