Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs AUS 5th Test Day 2: लंच तक ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, बुमराह-सिराज ने बरपाया कहर

IND vs AUS 5th Test Day 2 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, जहां पूरी टीम 185 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए ऋषभ पंत ने 40 जबकि रविंद्र जडेजा ने 26 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। इस समय ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी जारी है।

यह भी पढ़े :- गरियाबंद में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 3000 कलशधारी बहनों ने निकाली कलश यात्रा

लंच तक ऑस्ट्रेलिया के गिरे 5 विकेट

दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अब भी पहली पारी में भारत से 84 रन पीछे है. अभी ब्यू वेबस्टर 28 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ एलेक्स कैरी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। (IND vs AUS 5th Test Day 2)

बुमराह-सिराज ने ढाया कहर

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए बेहद शानदार रहीं. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को धराशायी कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने (9/1) की स्कोरलाइन के साथ दिन की शुरुआत की. भारतीय तेज गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की और शुरुआती विकेट लेते हुए मेजबानों को बैकफुट पर धकेल दिया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh में पत्रकार की हत्या: सेप्टिक टैंक में मिली लाश, सड़क निर्माण विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जसप्रीत बुमराह ने मार्नश लाबुशेन (2) को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दिन का पहला झटका दिया. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने 19 वर्षीय सेम कोंस्टास को 23 रन के निजी स्कोर पर स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया. सिराज यहीं नहीं रूके, उन्होंने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टार बैटर ट्रेविस हेड (4) को सस्ते में आउट करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय पर (39/4) कर दिया।

स्मिथ-वेबस्टर की अर्धशतकीय साझेदारी

महज 39 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद स्टीव स्मिथ और डेब्यूटेंट ब्यू वेवस्टर ने संभलकर बल्लेबाजी शुरू की. दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटकों से उबारने में मदद की. दोनों विकेट पर सहज नजर आ रहे थे. लेकिन, लंच से 1 ओवर पहले भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को 33 रन के निजी स्कोर पर दूसरी स्लिप में केएल राहुल के हाथों कराकर ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका दिया। (IND vs AUS 5th Test Day 2)

Back to top button
error: Content is protected !!