Chhattisgarh में पत्रकार की हत्या: सेप्टिक टैंक में मिली लाश, सड़क निर्माण विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh : बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर के बारे में जो आशंका थी, वहीं हुआ। मुकेश चंद्राकर का शव एक सेप्टिक टैंक में मिला है। जिस जगह पर मुकेश चंद्राकर के मोबाइल का आखिरी लोकेशन मिला था, वहीं सेप्टिंक टैंक में लाश मिली है। आपको बता दें कि मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात अचानक से अपने घर के बाहर से लापता हो गये थे।
Chhattisgarh के बीजापुर पुलिस ने मुकेश चंद्राकर की तलाश के लिए एडिश्नल एसपी के नेतृत्व में एक टीम बनायी थी। टीम में कई पुलिस अधिकारी थे, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया था। इस बीच पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च आपरेशन भी चलाया था। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी सर्च कर रही थी।
पुलिस ने आखिरी लोकेशन के आधार पर आसपास के क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया, जिसके बाद एक सेप्टिक टैंक में एक शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त मुकेश चंद्राकर के रूप में की है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ठेकेदार की संलिप्तता का जताया अंदेशा
दरअसल, बीते दिनों मुकेश चंद्राकर ने Chhattisgarh के बीजापुर जिले के मिरतुर इलाके एक सड़क निर्माण की स्टोरी अपने संस्थान के लिए बनाई थी। जिसके बाद सरकार ने सड़क पर बड़ी जांच बैठाकर कार्यवाही भी की थी। मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बताया कि, उन्हें सन्देह है कि, सड़क के ठेकेदार का कनेक्शन मुकेश चंद्राकर के गायब होने में है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की पड़ताल करे।



