Mukesh Murder Case: सियासत शुरू, सरकार को घेर रही कांग्रेस तो BJP ने दिया जवाब, कहा -कॉन्ट्रैक्टर है या कांग्रेसी कॉन्ट्रैक्ट किलर?

Mukesh Murder Case: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी पार्टी एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए घेर रही है. कांग्रेस ने प्रदेश में बीजेपी का जंगलराज बताया है तो वहीं बीजेपी ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो शेयर करते हुए जवाब दिया है।
बीजेपी ने अपने शोसल मीडिया हैंडिल एक्स पर कांग्रेस पर करारा हमला बोला है।
बीजेपी ने सवालिया लहजे में लिखा है- कांट्रेक्टर है या कांग्रेसी कांट्रेक्ट किलर।।
बीजेपी आगे लिखती है- घृनित येन-केन प्रकारेण राजनीति के परिचायक कांग्रेसियों…ज़रा आपने गिरेबान में झांककर देखो, क्या जल्दबाजी में तुमने अपना कच्चा चिठ्ठा खोल दिया है।बीजापुर के युवा पत्रकार स्व.मुकेश चन्द्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी कांट्रेक्टर सुरेश चन्द्राकर की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से घनिष्टता जग जाहिर है।
दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद से नवाजा है।मोहब्बत की तथाकथित कांग्रेसी दुकान से तरह-तरह के अपराध के सामान बिक रहें है, सारे सेल्स मैन अपराधी जो है। सरगना कौंन है राहुल गांधी जवाब दो।बीजेपी ने हैश टैग लगाया है….कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ..…
दरअसल इससे पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी का जंगलराज शीर्षक से एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। कांग्रेस ने उस पोस्ट में लिखा हैः पत्रकार मुकेश चन्द्राकर ने सड़क में भ्रष्ट्राचार का खुलासा किया था। इसके बाद से सड़क बनवाने वाला ठेकेदार नाराज था।ठेकेदार ने मुकेश को बुलाया और उन्हें मारकर लाश को अपने घर के सैप्टिक टैंक में चुनवा दिया।बीजेपी के जंगलराज में कोई भी सुरक्षित नही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। (Mukesh Murder Case)

इस खबर को मीडिया दिखाएगा, बीजेपी सरकार से सवाल करेगा इसकी उम्मीद नही है। क्योंकि मीडिया में सब चंगा सी मोड आंन है।हमारी मांग है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्यवाई की जाए. पत्रकार मुकेश के परिवार को जल्द न्याय मिले। (Mukesh Murder Case)
पत्रकार बोले- न्याय चाहिए
इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश है. पत्रकारों ने साफ़ तौर पर कहा है कि इस हत्याकांड में राजनीति नहीं बल्कि न्याय चाहिए. आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए. बस्तर के पत्रकार दो धारी तलवार के बीच काम करते हैं. सच्चाई उजागर करने पर कभी उनकी गाड़ी में गांजा रखकर फंसाया जाता है तो कभी धमकियां मिलती हैं. इस बार तो सारी हदें पार करते हुए पत्रकार साथी का मर्डर सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि उसने नक्सलगढ़ में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया था. हत्याकांड में शामिल सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए.





