हर कांग्रेसी अपराधी नहीं…मगर हर अपराध में कांग्रेसी जरूर है: गृहमंत्री विजय शर्मा
Home Minister Sharma PC: बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले को लेकर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुकेश चंद्राकर के साथ जो हुआ है, वो भयानक और दर्दनाक है। उनके साथ बहुत गलत हुआ है। मामले में कांग्रेस नेता और ठेकेदार सुरेश चंद्रकार मुख्य आरोपी है, जो कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों में था, जिसकी कांग्रेस पार्टी ने खुद नियुक्ति की थी। कांग्रेस नेता सुरेश के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया गया है। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बीजापुर के पत्रकार की हत्या को लेकर किया ट्वीट, जानिए क्या कहा…?
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही है। हम मामले की स्पीडी ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। सरकार तीन से चार हफ्ते में चालान पेश कर न्यायालय से जल्द सजा का आग्रह करेगी। मुकेश के साथ ऐसा होने से बस्तर में शांति की स्थापना के लिए किया जा रहे कामों को झिंझोड़ा गया है, बस्तर में नक्सलवाद, लाल आतंक के दाग को खत्म करने के लिए जो अभियान चलाए जा रहे हैं उसे कमजोर बनाने की कोशिश की गई है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर मामले में कार्रवाई करते हुए 11 सदस्यीय टीम बनाकर SIT का गठन किया गया है। पूरी शुद्धता से इसकी जांच की जाएगी, टीम की घोषणा हो गई है। कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर और अन्य आरोपियों के जितने भी बैंक खाते हैं उन बैंक खातों को चिन्हांकित करके सील करने का काम भी किया जा रहा है। (Home Minister Sharma PC)
3 खातों को किया गया होल्ड: डिप्टी CM
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के 3 खातों को होल्ड भी कर दिया गया है। इसमें कांग्रेस की संलिप्तता तो है, हर अपराध के पीछे कांग्रेस का ही नाम क्यों आता है। हर कांग्रेसी अपराधी नहीं है, लेकिन हर अपराध में कांग्रेसी जरूर है। बलौदाबाजार की घटना हो या सूरजपुर की घटना हो या प्रदेश में अन्य घटनाओं में भी कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता रही है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने मैं रेगुलर मुकेश चंद्राकर से बात किया करता था कि नक्सली क्या चाहते हैं? कैसे नक्सलवाद खत्म हो सकता है? मुकेश बहुत अंदर जाकर नक्सल संबंधित खबर लाते थे। नक्सलियों को लेकर मुकेश काफी बेहतर तरीके से रिपोर्ट करते थे। (Home Minister Sharma PC)



