Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : दुर्घटना के बाद टैंकर के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

Balodabazar : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार (Balodabazar ) जिले में शनिवार देर रात पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर कोयले से लदे खराब खड़े ट्रेलर से टकरा गया। वहीं दुर्घटना के बाद टैंकर के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गयी इधर उक्त घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात 2 बजें तक आग पर काबू पाया जा सका। शिवरीनारायण निवासी ड्राइवर छेदी पटेल (58) और चांपा के उमरेली निवासी हेल्पर कान्हा वैष्णो (22) जिंदा जल गए। घटना पलारी थाना क्षेत्र के गोंडा पुलिया मोड़ की है।

यह भी पढ़े :- हर कांग्रेसी अपराधी नहीं…मगर हर अपराध में कांग्रेसी जरूर है: गृहमंत्री विजय शर्मा

मिली जानकारी के अनुसार ये सड़क हादसा पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ा के पास हुआ इस दौरान डीजल से भरा टैंकर रायपुर से बलौदाबाजार (Balodabazar ) की ओर रवाना हुआ था इस बीच रास्ते में तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया, इस भीषण हादसे में टैंकर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घायल चालक केबिन में ही अंदर फंस गया।

उधर इस हादसे के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल को मामले की जानकारी दी वही मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं जहां आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे का वक्त लग गया तब तक रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा और दोनों ओर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया जिससे कई यात्री घंटों तक फंसे रहे।

आग बुझाने करनी पड़ी घंटों मशक्कत

दमकल विभाग और पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लगा। जब आग बुझाई गई, तब टैंकर के अंदर से ड्राइवर और हेल्पर की हड्डियां बरामद हुईं। वहीं, दमकल की 4 गाड़ियों ने 10 टैंकर पानी और 700 लीटर फोम की मदद से आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि, ट्रेलर खराब होने के बाद ड्राइवर ने मुख्य सड़क पर कोई संकेत नहीं लगाया था। जिस कारण यह हादसा हुआ है। रात के अंधेरे में टैंकर ड्राइवर समझ नहीं पाया होगा। वहीं, इस हादसे में करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।

खराब ट्रेलर से हुआ हादसा

एसडीओपी निधि नाग का कहना है कि, यह हादसा खराब ट्रेलर की वजह से हुआ। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जगह चिन्हिंत कर सुरक्षा नियमों को सख्त किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!