Google Analytics —— Meta Pixel

आमजनों के विकास के लिए सरकार कर रही योजनाओं का संचालन : मंत्री वर्मा

नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में 615.37 लाख रुपए के भूमिपूजन और 102.61 लाख रुपए के विकास कार्याें का हुआ लोकार्पण

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं। Chhattisgarh में महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा उनके आत्मसम्मान को सुरक्षित किया गया है। सरकार आमजनों के हितों को ध्यान रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Tourist : कांकेर जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं

Chhattisgarh के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने उक्त बातें तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद में विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर कहा। इस समारोह में उन्होंने अधोसंरचना मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 256.94 लाख रुपये और 15 वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के 358.43 लाख रुपये के विभिन्न कार्याें का भूमि पूजन किया।

यह भी पढ़े :- डिप्टी CM अरुण साव का भूपेश बघेल को जवाब, कहा- जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता

इसके साथ ही राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7 में 102.61 लाख रुपये से जुना पैठू तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!