Chhattisgarh : नगर निगम प्रशासकों के हवाले, कलेक्टर गौरव सिंह ने संभाली रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी
Chhattisgarh : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिका निगम रायपुर में प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। नगर निगम के महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होने के बाद शासन ने 10 नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की है, जिसमें रायपुर भी शामिल है।

प्रशासक को मिली व्यापक शक्तियां
प्रशासक के रूप में डॉ. गौरव सिंह को मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) और सामान्य सभा की सभी शक्तियां प्रदान की गई हैं। वे नगर निगम से संबंधित सभी निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकते हैं और परिषद के कार्यकाल समाप्त होने तक निगम की सभी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
यह भी पढ़े :- HMPV Virus: चीन वाले वायरस की इंडिया में एंट्री, भारत में मिला HMPV का दो केस
चुनाव में देरी के कारण प्रशासक की नियुक्ति
इस बार नगर निगम चुनाव समय पर घोषित नहीं होने के कारण परिषद का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में नगरीय चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया भी अधूरी है। इसके पूरा होने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है। (Chhattisgarh )
यह भी पढ़े :- पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी सुरेश चन्द्रकार को SIT ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार
गौरतलब हो कि निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगम और 47 नगरपालिकाओं को प्रशासक के हवाले कर दिया है। राज्य सरकार ने नगर पंचायत और पंचायतों को भी प्रशासक के हवाले कर दिया है। (Chhattisgarh )



