Gariaband BJP Jila President : अनिल चंद्राकर बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, श्रीचंद सुंदरानी ने की घोषणा
CG BJP Jila Adhyaksh: गरियाबंद भाजपा संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। भाजपा के महामंत्री अनिल चंद्राकर को पार्टी का नया जिला अध्यक्ष (CG BJP Jila Adhyaksh) निर्वाचित किया गया है। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी ने उनके नाम की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : नगर निगम प्रशासकों के हवाले, कलेक्टर गौरव सिंह ने संभाली रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी
चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति और रायशुमारी के आधार पर संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 21 दावेदारों के नाम सामने आए थे। सभी प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा के बाद पांच नामों का पैनल राजधानी रायपुर भेजा गया, जहां से दिल्ली स्तर पर अंतिम निर्णय लिया गया और अनिल चंद्राकर के नाम पर मुहर लगी।
राजेश साहू ने कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
निवर्तमान जिला अध्यक्ष (CG BJP Jila Adhyaksh)राजेश साहू ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए कहा, “यह मेरा सौभाग्य रहा कि पार्टी ने मुझे पांच साल तक सेवा का अवसर दिया। मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।” उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अनिल चंद्राकर का अनुभव और योगदान
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के राजनीतिक अनुभव की बात करें तो वे लगातार दो बार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पिछले 20 वर्षों से पार्टी के विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर मंच पर राजिम विधायक रोहित साहू, जिला संगठन प्रभारी किशोर महानंद, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा और जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अनिल चंद्राकर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास जताया।
भविष्य की योजनाएं
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि उनका लक्ष्य आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलाना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। गरियाबंद भाजपा संगठन को नए नेतृत्व के साथ नई दिशा मिलने की उम्मीद है।



