Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav : महापौर तथा अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया कल 7 जनवरी को होगा

Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav : नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कल 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, DRG के 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की भी मौत

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर इसके लिए अब 7 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : नगर निगम प्रशासकों के हवाले, कलेक्टर गौरव सिंह ने संभाली रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कल 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। (Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav)

उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है। (Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav)

Back to top button
error: Content is protected !!