Google Analytics —— Meta Pixel

Earthquake : तिब्‍बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 32 की मौत-38 घायल, नेपाल हिला, भारत में भी असर

Earthquake : नेपाल के निकट पश्चिमी चीन के पर्वतीय क्षेत्र में मंगलवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप में 32 लोगों की मौत हो गई. चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि तिब्बत में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में 32 लोगों की जान गई है जबकि 38 घायल हुए हैं.

यह भी पढ़े :- बीजापुर नक्सली हमला भाजपा सरकार के ओवरकॉन्फिडेंस का नतीजा: PCC चीफ दीपक बैज

भूकंप (Earthquake ) सुबह करीब 6:52 बजे आया. नेपाल के काठमांडू, धाडिंग, सिंधुपालचौक, कावरे, मकवानपुर और कई अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं उत्तर भारत के भी कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि भारत से अभी किसी हताहत की खबर नहीं है.

भूकंप के बाद तेजी से जारी है राहत-बचाव का काम

न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार तिब्‍बत में बड़ी संख्‍या में लोग भूकंप के बाद ही मलबे के बीच घर में फंस गए हैं. उन्‍हें बाहर निकालने का काम चल रहा है. उधर, चीन की सीसीटीवी न्‍यूज वेबसाइट का कहना है कि चीन की स्टेट काउंसिल ने तिब्‍बत क्षेत्र में एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स भेजी है और लेवल-3 इमरजेंसी घोषित कर दी है.

यह भी पढ़े :-  पंचायती राज संस्थाएं हमारे लोकतंत्र की आधारशिला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

कैसे आते हैं भूकंप?

इन दिनों दिल्ली NCR में भूकंप (Earthquake ) लगातार आ रहे हैं. हमारी पृथ्वी सात टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है. ये प्लेटें लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं. कभी-कभी इनके बीच टकराव या घर्षण होता है. जिसके कारण हमें भूकंप का अनुभव होता है. भूकंप की तीव्रता से बड़े विनाश का खतरा बना रहता है.

Back to top button
error: Content is protected !!