Chhattisgarh BJP: बीजेपी ने घोषित की नई लिस्ट, 19 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष का एलान जल्द
रविवार को घोषित किए थे 15 जिलों के अध्यक्ष
Chhattisgarh BJP : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव जारी है। इसके तहत बूथ और मंडल चुनाव होने के बाद जिला स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को 19 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और कर दी।
यह भी पढ़े :- डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिल रहा भरपूर समर्थन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव
भाजपा संगठन द्वारा अब तक 34 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। दरअसल 15 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तो 5 जनवरी को कर दी गई थी, इसके बाद सोमवार को 19 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई। हालांकि राजनांदगांव और कवर्धा जिले में अध्यक्षों की नियुक्ति अभी भी नहीं हो पायी है। दरअसल इन दोनों जगहों पर एक से ज्यादा दावेदार होने की वजह अध्यक्ष पद के नाम पर एक राय नहीं बन पा रही है। ऐसे में 8 या 9 जनवरी को बचे हुए नामों की घोषणा हो सकती है।
भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषित सूची
अजय साहू- बेमेतरा
दीपक सिंह ठाकुर- बिलासपुर (शहर)
मोहित जैसवाल- बिलासपुर (ग्रामीण)
भारत सिंह सिसोदिया- सरगुजा
चंपा देवी पावले – मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सोनहट
देवेंद्र तिवारी- कोरिया,
सेवकराम नेताम- कोण्डागांव
डॉ. बिसेसर साहू- खैरागढ़
प्रकाश बैस – धमतरी
येतराम साहू – महासमुंद
आनंद यादव- बलौदाबाजार
धनीराम बारसे- सुकमा
संतोष गुप्ता – दंतेवाड़ा
संध्या पंवार – नारायणपुर
वेदप्रकाश पांडे- बस्तर
टिकेस्वर गबेल- सक्ती
ज्योति पटेल- सारंगगढ़ बिलाईगढ़
अंबेश जांगड़े – जांजगीर चाम्पा
अनिल चंद्राकर – गरियाबंद
बता दें कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए अधिकांश जिलों में जातिगत समीकरण बैठाने की कोशिश की गई है। ओबीसी, सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। अधिकांश नगरीय निकायों में कार्यकाल खत्म होने से पहले तक कांग्रेस का कब्जा था। ऐसे में भाजपा संगठन मजबूत करने में जुटी है। अधिकांश जिलों के अध्यक्षों को बदला गया है यानी नए चेहरों पर भाजपा ने भरोसा जताया है।
नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान
अब प्रदेश अध्यक्ष को चुना जाना है। संगठन ने सभी विधायकों और कुछ जगहों पर पूर्व जिला अध्यक्षों को जिम्मा दिया है। सभी कार्यकर्ताओं का फीडबैक इनके जरिए ऊपर तक पहुंचेगा। संगठन ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ का रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की कार्रवाई यही मॉनिटर करेंगे। 10 से 15 जनवरी को ये प्रदेश में आकर नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर सकते हैं। (Chhattisgarh BJP)



