Google Analytics —— Meta Pixel

Earthquake : भारत ही नहीं, नेपाल-चीन से बांग्‍लादेश तक हिली धरती, 7.1 रही तीव्रता

Earthquake : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बिहार में पटना समेत कई जिलों में भी धरती हिली है.मंगलवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर लोगों ने झटके महसूस किए. नेपाल और तिब्बत में भी लोगों ने झटके महसूस किए. इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई. नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी.

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh BJP: बीजेपी ने घोषित की नई लिस्ट, 19 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष का एलान जल्द

नेपाल के काठमांडू, धाडिंग, सिंधुपालचौक, कावरे, मकवानपुर और कई अन्य जिलों में झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है. भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हाल के दिनों में भारत सहित कई देशों में भूकंप की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़े :- शहादत को सलाम: मुख्यमंत्री साय आज जा रहे हैं दंतेवाड़ा, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

पृथ्वी सात टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है. ये प्लेटें लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं. हालांकि, कभी-कभी उनके बीच टकराव या घर्षण होता है. यही कारण है कि हमें भूकंप का अनुभव होता है.

कहां पर है भूकंप का केंद्र और कितनी रही इसकी तीव्रता?

भूकंप (Earthquake ) के झटके इतनी तेज थे कि हर कोई इसके चलते हिल गया. इस भूकंप (Earthquake ) का केंद्र भारत में नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल और तिब्‍बत सीमा के पास बताया जा रहा है. इसका सटीक केंद्र नेपाल बॉर्डर पर तिब्बत के पास है. भूकंप की तीव्रता 7.1 रही. झटके सुबह करीब 6.35 बजे महसूस किए गए.

Back to top button
error: Content is protected !!