10 सालों में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में आए बड़े बदलाव से देश की छवि बदली: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on Railways: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने नए जम्मू रेलवे डिवीजन, तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश में अब मेट्रो नेटवर्क 1000 किलोमीटर से ज्यादा का हो गया है। तेलंगाना, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के लिए न्यू एज कनेक्टिविटी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। यह दर्शाता है कि अब पूरा देश कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र विकसित भारत के सपने में विश्वास के रंग भर रहा है।
यह भी पढ़ें:- Earthquake : भारत ही नहीं, नेपाल-चीन से बांग्लादेश तक हिली धरती, 7.1 रही तीव्रता
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 की शुरुआत से ही भारत कनेक्टिविटी की तेज रफ्तार बनाए हुए हैं। मैंने दिल्ली NCR में ‘नमो भारत’ ट्रेन का शानदार अनुभव लिया और दिल्ली मेट्रो की अहम परियोजनाओं की शुरुआत की। पिछला एक दशक भारतीय रेलवे के ऐतिहासिक परिवर्तनों का रहा है। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में एक विजिबल चेज आया है। इससे देश की छवि बदली है और देशवासियों का मनोबल भी बढ़ा है। भारत में रेलवे के विकास को हम चार पैरामीटर्स पर आगे बढ़ा रहे हैं। रेलवे के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण। रेलवे से यात्रा करने वालों को आधुनिक सुविधाएं। रेलवे के माध्यम से पूरे देश में कनेक्टिविटी। रेलवे के माध्यम से रोजगार सृजन और उद्योगों को समर्थन। यह कार्यक्रम इसी दृष्टिकोण को दर्शाता है। रेलवे के बुनियादी ढांचे में स्पष्ट बदलाव देखने को मिला है। इससे देश की छवि में सुधार हुआ है। (PM Modi on Railways)
10 सालों में रेल कनेक्टिविटी का भी अद्भुत विस्तार: PM
PM मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में रेल कनेक्टिविटी का भी अद्भुत विस्तार हुआ है। 2014 तक देश में सिर्फ 35 प्रतिशत रेल लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था। आज भारत, रेल लाइनों के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के करीब है। हमने रेलवे की पहुंच को भी लगातार बढ़ाया है। बीते 10 सालों में 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। लोग कम समय में लंबी दूरी तय करना चाहते हैं, इसलिए हमने पूरे देश में हाई-स्पीड ट्रेनों की भारी मांग देखी है। आज वंदे भारत ट्रेनें 50 से ज्यादा मार्गों पर चल रही हैं। 136 वंदे भारत सेवाएं लोगों की यात्रा को आरामदायक बना रही हैं। हमारा जम्मू-कश्मीर आज रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में नए रिकॉर्ड बना रहा है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन की चर्चा आज पूरे देश में है। ये परियोजना जम्मू-कश्मीर को देश के और हिस्सों के साथ और बेहतरी से जोड़ेगी। (PM Modi on Railways)
रेल संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसी परियोजना के तहत दुनिया के सबसे उंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब का काम पूरा हुआ है। पिछले दशक में भारत में रेल संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2014 तक देश में सिर्फ 35 प्रतिशत रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया था। आज भारत अपनी रेल लाइनों के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के करीब पहुंच रहा है। इसके अलावा मने रेलवे की पहुंच में लगातार सुधार किया है। पिछले 10 सालों 30,000 किलोमीटर से अधिक नई रेलवे पटरियों का निर्माण किया गया है, साथ ही सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए हजारों ओवरपास और अंडरपास भी बनाए गए हैं। बीते 10 सालों में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में आए बड़े बदलाव से जहां देश की छवि बदली है, वहीं देशवासियों का मनोबल भी बढ़ा है। अमृत भारत और नमो भारत जैसी सुविधाएं अब भारतीय रेल का नया बेंचमार्क बन रही हैं। (PM Modi on Railways)



