आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, चालीहो महोत्सव में होंगे शामिल
CM Sai Bilaspur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 9 जनवरी को बिलासपुर के चकरभाटा में चालीहो (चालीसा) महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर 3.10 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाटा पहुंचेंगे और सिन्धू अमरधाम आश्रम, झूलेलाल नगर में आयोजित चालीहो (चालीसा) महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे रायपुर वापस लौट आएंगे।
यह भी पढ़ें:- Tirupati Mandir Stampede : तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौत और 40 घायल, पहले टिकट पाने की जद्दोजहद में मची भगदड़
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन प्रदेश के 37 हजार से ज्यादा श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के सीधे खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे। विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन, अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। (CM Sai Bilaspur Tour)

इसी का परिणाम है कि जनवरी से नवंबर 2024 तक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 375 करोड़ रुपए अंतरित किया जा चुके हैं। गुरुवार 9 जनवरी को श्रम मंत्री देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में शाम 4 बजे 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसी तरह पंजीकृत 15 ई-रिक्शा धारकों को एक-एक लाख की राशि का वितरण किया जाएगा। (CM Sai Bilaspur Tour)
डिप्टी CM विजय शर्मा लेंगे बैठक
इधर, डिप्टी CM विजय शर्मा की अध्यक्षता में शाम 4.30 बजे से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित दर्ज प्रकरणों की वापसी के संबंध में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सिविल लाइन स्थिति कार्यालय में होगी। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य डिप्टी CM अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहेंगे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। (CM Sai Bilaspur Tour)



