Google Analytics —— Meta Pixel

भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं…समाज की आत्मा होती है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

World Hindi Day 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों को विश्व हिंदी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक समाज की आत्मा होती है, जो उसकी पहचान और संस्कृति को प्रदर्शित करती है। राष्ट्रभाषा हिंदी से पूरी दुनिया में हमारी पहचान कायम होती है। यह हमें एकता के सूत्र में पिरोए रखती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के गौरव की कहानियां और संस्मरण बताएं और हिंदी के प्रति रूचि विकसित करें।

यह भी पढ़ें:- तप और पूजा-पाठ ही हम सबकी ताकत है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

हिंदी को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करें, जिससे हिंदी अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में लोकप्रिय बन सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस लोगों को हिंदी के महत्व के प्रति न सिर्फ जागरूक करता है, बल्कि हमारी भाषा और संस्कृति से जुड़ने के साथ ही उसे सहेजने का विशेष अवसर भी देता है। विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना और हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में अलग-अलग विषयों पर हिंदी में व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। (World Hindi Day 2025)

पूर्व PM मनमोहन सिंह ने की थी घोषणा

विश्व में हिंदी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1974 को नागपुर में आयोजित हुआ था, तब से ही इस दिन को ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस में स्थित है। साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। 1975 से भारत, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया था। विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था, तब से यह हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत के पूर्व PM मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को हर साल विश्व हिंदी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी। (World Hindi Day 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!