कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का बड़ा बयान, कहा- एक आदिवासी को बनाया गया अपराध का मोहरा
BJP on Kawasi Lakhma: छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ED ने शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कर लिया है, जिसे लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी को अपराध का मोहरा बनाया गया है। मैंने तो यही समझा कि एक ट्राइबल के द्वारा अपराध करा दिया गया। असली मास्टरमाइंड पीछे बैठा है, लेकिन कानून इतना मजबूत है कि मास्टरमाइंड को भी पकड़ लेगा। मैं कहूंगा भूपेश बघेल आपने जिस प्रकार से एक आदिवासी को मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया है, ये स्पष्ट है कि आदिवासियों के प्रति आपकी क्या सोच है।
यह भी पढ़ें:- 21 जनवरी तक ED रिमांड पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा, कहा- गरीब आदमी को फंसाया जा रहा है
उन्होंने कहा कि आप किस चीज के लिए जाने जाते हैं। आप भी बचियेगा नहीं। इस अपराध के जो असली जनक है, कानून वहां तक पहुंचेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने कोयला घोटाला, शराब घोटाला कर सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया…उन्हें अपने पापों की सजा भुगतनी होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ED जांच कर रही है, जो भी दोषी होंगे कार्रवाई होगी वहीं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा तो सिर्फ मोहरे है। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी सभी लोग जेल में है। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री निवास पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा था। भ्रष्टाचार करके पैसे गांधी परिवार को भेजा जा रहा था। (BJP on Kawasi Lakhma)
मंत्री कश्यप ने कांग्रेस को जमकर घेरा
मंत्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनता की कमाई सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचता था। कहीं ना कहीं वह मोहरे के रूप में उपयोग हो रहे थे। छत्तीसगढ़ की धन-संपदा को लूट कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम तत्कालीन कांग्रेस सरकार में भूपेश बघेल ने किया। वास्तविक चेहरा अभी आना बाकी है। डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ED ने छापेमारी में मिले सबूतों के आधार पर दर्ज मामले में गिरफ्तारी की है। वे अपनी प्रक्रिया के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ED के पास प्रमाण है। आबकारी विभाग के बहुत सारे लोग अभी जेल में है। लखमा उसी विभाग के मंत्री थे तो आंच तो आनी ही है। वहीं कवासी लखमा ने कहा है कि वे अनपढ़ है, इसलिए कहीं पर भी हस्ताक्षर करा लिए जाते थे। (BJP on Kawasi Lakhma)
डिप्टी CM शर्मा ने कसा तंज
इस पर डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि ऐसे में आपको जनप्रतिनिधि नहीं होनी चाहिए। अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो आपको ऐसा नहीं बोलना चाहिए। जांच होनी चाहिए और पूरी तरह जांच होगी। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आम लोग जानते हैं कि कैसे क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाला किया गया। शराब दुकानों में दो-दो काउंटर चला करती थी। राज्य के राजस्व को चोट पहुंचाने का काम हुआ था। नकली होलोग्राम लगाए गए थे। इसकी भी जांच हो रही है। ED तो उसी पर कार्रवाई कर रही है। जांच में ED जो तथ्य पा रही है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शराब घोटाले को लेकर ED लंबे समय से जांच कर रही है। पूर्व में भी शराब घोटाले को लेकर कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई है। ED ने सक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की है। जब शराब घोटाला हुआ तब कवासी लखमा आबकारी मंत्री थे। (BJP on Kawasi Lakhma)
अभी और भी परतें खुलते जाएगी: सांसद पांडेय
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ED ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की है। ये भी प्रदेश की जानता जानना चाह रही है कि इस पूरे सिंडिकेट के पीछे कौन है। भाजपा नेता नरेश गुप्ता ने कहा कि कवासी लखमा की गिरफ्तारी से भूपेश बघेल घबरा गए हैं, क्योंकि अगला टारगेट भूपेश बघेल हैं। क्योंकि उन्होंने वो कृत्य किया है। भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश की जानता के लाखों करोड़ रुपए लूटे हैं। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का तांडव किया था। अब लखमा मैं अनपढ़ हूं जैसे शब्दों का प्रयोग कर बहानेबाजी कर रहे हैं। ये तत्कालीन समय की सरकार में क्यों नहीं आया था? राजनांदगांव से BJP सांसद संतोष पांडे ने कहा कि बकरे की अम्मा आखिर कब तक खैर मनाएगी, जिन्होंने सरकार के खजाने को भरी नुकसान पहुंचाया है उन्हें भुगतान करना पड़ेगा। अभी और भी परतें खुलते जाएगी। (BJP on Kawasi Lakhma)



